WI vs Uganda, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 के 18 वें मुकाबले में वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने युगांडा के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए केवल 12 ओवर में 39 रन पर ही आल आउट कर दिया। विश्व कप का यह संयुक्त रूप से सबसे छोटा स्कोर रहा है। इस मुकाबले में अकील हुसैन ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को आउट किया।
उन्होंने इस मुकाबले में युगांडा की बेटिंग लाइन अप की कमर ही तोड़कर रख दी। तभी तो युगांडा की टीम इस मुकाबले को 134 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस मुकाबले में पहले बेटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रु बनाए। वेस्टइंडीज की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जॉनसन चार्ल्स ने 44 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 42 गेंद खेल कर 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला बिलकुल सही भी साबित हुआ। वेस्टइंडीज़ की यह दो मैच में दूसरी जीत थी। वेस्टइंडीज की टीम ने अपना पहला मुकाबला पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीता था। वहीं युगांडा के खिलाफ इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। इस तरह से वेस्टइंडीज ने एक बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले साल 2014 टी 20 विश्व कप में नीदरलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ 39 रन पर आउट हुई थी।
T20 WORLD CUP 2024 सबसे कम स्कोर पर सिमटी युगांडा की टीम :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में 174 रनों के बड़े स्कोर को चेज करने उतरी युगांडा की पारी की शुरुआत काफी खराब रही थी। युगांडा का पहला विकेट पहले ही ओवर में गिर गया था। उनको वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन ने आउट किया। इसके बाद दूसरा विकेट साइमन सेसाज़ी के रूप में गिरा। इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अल्पेश रमजानी का भी विकेट गिर गया।
इसके बाद चौथे ओवर की पहली गेंद पर ही युगांडा का चौथा विकेट रॉबिन्सन ओबुया के रूप में गिर गया। इसके बाद युगांडा का पांचवा विकेट 19 रन पर ही रियाजत अली शाह के रूप में गिर गया। उनको भी पांचवें ओवर में अकील हुसैन ने ही आउट किया। युगांडा ने अपना छठा विकेट दिनेश नकरानी के रूप में खोया। युगांडा की टीम का सातवां विकेट केनेथ वैसवा के रूप में गिरा।

युगांडा की टीम का आठवां विकेट कप्तान ब्रायन मसाबा के रूप में गिरा। कप्तान ब्रायन मसाबा ने केवल 1 ही रन बनाया। इसके बाद युगांडा की टीम को आखिरी दो झटके 11 वें और 12 वें ओवर में लगे। 11 वें ओवर में कॉसमास क्यूवुटा और 12 वें ओवर में फ्रैंक एनसुबुगा आउट हुए। इस मुकाबले में जुमा मियागी नाबाद रहे , उन्होंने 20 गेंद पर 13 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में मियागी दहाई का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे है।
T20 WORLD CUP 2024 वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ों की कहर बरपाती गेंदबाजी :-
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 11 रन ही दिए। उनके अलावा इस मुकाबले में अल्जारी जोसेफ को भी दो सफलता मिली। अल्जारी जोसेफ ने अपने 3 ओवर के स्पेल में केवल 6 ही रन दिए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे रसेल और गुडाकेश मोती को भी एक – एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: WWE से आई चौकाने वाली खबर, इस रेसलर्स की हो सकती है रिंग में वापसी







