T20 World Cup 2024 : टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाने वाला है। टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। इसी को लेकर अब टीम इंडिया का पहला बैच न्यूयोर्क पहुँच गया है।
इस पहले बैंच में भारतीय टीम के हैड कोच राहुल द्रविड़ सहित कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह , सुर्ककुमार यादव जैसे स्टार खिलाडी शामिल है। अब इसको लेकर ही दो और स्टार खिलाडी भारतीय टीम से जुड़ने के लिए न्यूयोर्क के लिए रवाना हो चुके है। अब टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय स्टार स्पिनर यजुवेंद्र चहल और आवेश खान न्यूयोर्क के लिए रवाना हो चुके है।
यजुवेंद्र चहल को तो टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। जबकि आवेश खान को ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाडी के रूप में शामिल किया गया है। इस बार आईपीएल 2024 में ये दोनों ही खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की तरह से खेले थे। इस बार आईपीएल में राजस्थान की टीम ने क्वालीफायर – 2 तक का सफर ही तय किया था। जहाँ पर क्वालीफायर – 2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया :- टी 20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को अपना एकमात्र वार्मअप मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। यह वार्मअप मैच नासाओ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। इस वार्मअप मैच के बाद भारतीय टीम को अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है।
इसके बाद भारतीय टीम को 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपना महामुकाबला खेलना है। इस टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का पहला बैच पहले ही न्यूयोर्क पहुँच गया है। इस पहले बैच में न्यूयोर्क पहुँचने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल भी शामिल हैं. इस पहले बैच में रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल और खलील अहमद भी उनके साथ ही मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओंलपिक से पहले बैडमिंटन खिलाड़ियों को मिलेगा ये बेहतरीन मौका







