PAK vs CAN, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में मंगलवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने कनाडा को 7 विकेट से हरा कर पहली जीत दर्ज कर ली है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने 7 विकेट खोकर केवल 106 रनों का छोटा सा स्कोर ही खड़ा किया। इसके जवाब में जब पाकिस्तान की टीम इस छोटे से स्कोर को बनाने के लिए आई तो उसने केवल अपने 3 विकेट खोकर ही 107 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
T20 WORLD CUP 2024 पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मुकाबले में 53 गेंद खेलकर 2 चौका और एक छक्के की मदद से 53 रन ही बनाए। जबकि कप्तान बाबर आजम ने भी पाकिस्तान के लिए 33 रनों की पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद खेलकर एक चौका और एक ही छक्का लगाकर 33 रनों का योगदान दिया।

जब पाकिस्तान की टीम कनाडा द्वारा दिए गए इन 107 रनों के लक्ष्य को बनाने के लिए मैदान में उतरी तो उनकी शुरुआत काफी अच्छी रही। लेकिन तभी इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के 20 रनों के स्कोर पर ही सईम अयूब के रूप में पहला विकेट गिरा। इस मुकाबले में सईम अयूब ने केवल 6 रनों का ही योगदान दिया।
T20 WORLD CUP 2024 इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाते हुए टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में मोहम्मद रिजवान ने 53 गेंद पर 53 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जबकि पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने भी 33 गेंद पर 33 रनों की शानदार पारी खेली। इस मैदान पर दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसते हुए देखा गया।
T20 WORLD CUP 2024 ऐसी रही कनाडा की बल्लेबाजी :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जबकि टॉस को हारकर कनाडा की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की टीम ने अपने 7 विकेट खोकर केवल 106 रन का ही स्कोर खड़ा किया।
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में कनाडा के लिए बल्लेबाज आरोन जॉनसन ने सबसे ज्यादा रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस मुकाबले में कनाडा के लिए 52 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी कनाडाई बल्लेबाज इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाया। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ ने दो – दो विकेट लिए। और शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को एक – एक सफलता मिली।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने आई कनाडा की टीम की शुरुआत केवल दो ओवर तक तो ठीक रही थी। लेकिन इसके बाद कनाडा की टीम के विकेट गिरने शुरू हो गए। इस मुकाबले में नवनीत ढालीवाल केवल 4 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद कनाडा के बल्लेबाज परगत सिंह भी केवल 2 रन बनाकर ही आउट हो गए। तभी तो कनाडा की टीम ने पारी के 10 ओवर में केवल 55 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए।
T20 WORLD CUP 2024 इसके बाद दूसरे छोर पर खेलते हुए आरोन जॉनसन ने अपनी टीम की पारी को आगे बढ़ाया। इस मुकाबले में बल्लेबाज आरोन जॉनसन ने कनाडा की टीम के लिए एक शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 39 गेंद खेलकर ही अर्धशतक जड़ा। इस मुकाबले में कनाडा के लिए आरोन जॉनसन ने 44 गेंद पर 4 चौके और 4 ही छक्के लगाकर 52 रनों की पारी खेली।

इसके बाद पारी के 14 वें ओवर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आरोन जॉनसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान साद बिन ज़फर भी 21 गेंद खेलकर 10 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद कलीम सना ने 13 रन और डिलोन हेलिगर ने कनाडा की टीम के लिए 9 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 106 रनों तक पहुंचाने में मदद की।
ये भी पढ़ें: Cristiano Ronaldo: शराब से लेकर सबाब तक, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अनोखें कारनामें







