Rohit Sharma, T20 WORLD CUP 2024: T20 WORLD CUP 2024 में सोमवार को सुपर 8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 24 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि भारतीय टीम को टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला।

T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जब इस टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 के आखिरी मुकाबले को खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर आए तो शायद उनके दिल में अभी भी साल 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का दुःख मौजूद था। तभी तो उन्होंने आज के मुकाबले में क्रीज पर आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया।
T20 WORLD CUP 2024 उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर कुटाई लगानी शुरू कर दी। सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे धाकड़ गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क को ही आड़े हाथों लिया और उनके इस ओवर में हिटमैन ने 4 छक्के और 1 चौका लगाया। इस ओवर में रोहित शर्मा ने स्टार्क की लाइन और लेंथ को ही बिगाड़ कर रख दिया था। इस तरह से उन्होंने भारतीय टीम को एक तेज शुरुआत दिलाई।
T20 WORLD CUP 2024 हिटमैन ने लगाए 8 छक्के और 7 चौके :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में हिटमैन के नाम से महशूर रोहित शर्मा ने सभी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की अच्छी तरह से खबर ली। जब तक इस मुकाबले में रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद थे तब तक सभी ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के चेहरे पर उदासी छाई हुई थी। क्यूंकि जब तक हिटमैन क्रीज पर थे तो तब तक गेंद या तो बाउंड्री पर थी या उसके बाहर ही दिखाई दी।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने केवल 41 गेंद पर 8 छक्के और 7 चौके की मदद से कुल 92 रनों की पारी खेली। इस तरह से कप्तान ने अपनी टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव भी रख डाली। इस मुकाबले में ही कप्तान रोहित शर्मा ने केवल 19 गेंद पर ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया था। उनका यह अर्धशतक इस टी 20 विश्व कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक भी है।
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुरू से ही विपक्षी टीम के गेंदबाजों पर काल की तरह टूट पड़ना चाहते थे। क्यूंकि इस मुकाबले में वो हर बॉल पर चौका और छक्का मारने की कोशिश कर रहे थे। अपनी इस 92 रनों की पारी के दौरान उन्होंने टी 20 क्रिकेट में अपने 200 छक्के भी पूरे कर लिए है। इस मुकाबले में जब उन्होंने 92 रनों की पारी खेली तो अब वो टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। अब रोहित शर्मा के टी 20 क्रिकेट में 4165 रन भी हो चुके हैं।
T20 WORLD CUP 2024 टी 20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने से चूके :-
T20 WORLD CUP 2024 इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर 92 रनों की एक शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में जब एक बार फिर से रोहित, मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे तो बॉल मिस हो गई और वो आउट हो गए। इस मुकाबले में अगर रोहित शर्मा अपना शतक पूरा कर लेते तो ये टी 20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक होता।

कल के मुकाबले में रोहित शर्मा अगर अपना शतक पूरा करते तो ये उनका टी 20 में छठा शतक भी होता। और वो टी 20 विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से भी चूक गए। क्यूंकि टी 20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने विश्व कप 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 47 गेंद पर ही अपना शतक पूरा कर लिया था। वहीं इस प्रतियोगिता का दूसरा सबसे तेज शतक भी गेल के ही नाम है। यह शतक उन्होंने साल 2007 के विश्व कप में केवल 50 गेंद पर ही लगाया था।
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल और क्वालीफाई करने वाली टीमों की सूची







