Monday, February 2

T20 WORLD CUP 2024: टी 20 विश्व कप 2024 अब समाप्त होने की कगार पर है। क्यूंकि इस मेगा टूर्नामेंट में अब सुपर 8 के सभी मुकाबले समाप्त हो चुके है। और इस मेगा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए सभी 4 टीमें भी तय हो गई है। इन सेमीफाइनल की टीमों में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम के अलावा भारत की टीम , अफगानिस्तान की टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल है।

england cricket team
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 इस टी 20 विश्व कप 2024 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले एक ही दिन होने है। ये दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को ही खेले जाएंगे। इन दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में से पहला सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो के तारौबा में ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

india cricket team
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 इसके अलावा इस टी 20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बीच गयान के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। अब यदि भारत और इंग्लैंड के बीच 27 जून को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश हो जाती है तो इसके लिए आईसीसी ने इस दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है। इसी के चलते अब आईसीसी का यह नियम भारत को फायदा पहुंचा सकता है। आइए जानते है कैसे पहुंच सकता है भारत को फायदा ?

T20 WORLD CUP 2024 दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं है कोई भी रिजर्व डे :-

T20 WORLD CUP 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमों के बीच खेला जाएगा। जबकि इस टी 20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टी 20 विश्व कप 2024 के ये दोनों ही मुकाबले 27 जून को ही खेले जाएंगे।

T20 WORLD CUP 2024 इस मेगा टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से खेला जाएगा। जबकि इस मेगा टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। हम आपको यहां पर एक बात बता देना चाहते है कि इस बार आईसीसी की ओर से भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है।

england cricket team
image source : X

रिजर्व डे केवल इस टी 20 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए ही रखा गया है। इस पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें एक दूसरे के आमने – सामने होंगी। लेकिन दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमों के लिए 4 घंटे 10 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा गया है। अब अगर भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में बारिश आ भी जाती है तो यह मुकाबला आधी रात से भी आगे तक जा सकता है।

T20 WORLD CUP 2024 भारतीय टीम को हो सकता है फायदा :-

T20 WORLD CUP 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक – दूसरे के आमने – सामने होंगी। अब अगर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश आ जाती है और रूकती नहीं है तो ये मुकाबला कैंसिल भी हो सकता है।

india cricket team
image source : X

T20 WORLD CUP 2024 अब अगर ऐसे में बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो जाता है तो किस टीम को फायदा होने वाला है। अब यदि भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो भारत सीधा फाइनल में पहुंच जाएगा। क्यूंकि भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में ग्रुप 1 में टॉप पर रही थी। वहीं इस राउंड में भारत ने अपने तीनों मुकाबले जीते थे।

T20 WORLD CUP 2024 वहीं इस टी 20 विश्व कप 2024 के लिए आईसीसी ने यह भी साफ़ कर दिया है कि सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबलों में कम से कम 10 ओवर का मुकाबला होना बहुत ही जरुरी है। अब यदि भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच होने वाला यह दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हो जाता है तो इससे रोहित एंड कंपनी सीधे फाइनल में एंट्री कर जाएगी।

ये भी पढ़ें: क्या बारिश के चलते रद्द होगा साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला? जानें त्रिनिदाद के मौसम का अपडेट ?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version