Rohit Sharma and Shakib Al Hasan, T20 World Cup 2024: T20 World Cup 2024 का आगाज 2 जून से शुरू हो चुका है। T20 World Cup 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहा है। इस बार इस टी 20 विश्व कप में दुनियाभर से 20 टीमें हिस्सा ले रही है। हर देश से 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है। इसका मतलब ये है कि इस बार दुनियाभर से 300 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे है। भारत , श्रीलंका , इंग्लैंड , ऑस्ट्रेलिया , वेस्टइंडीज , दक्षिण अफ्रीका समेत दुनियाभर से 20 टीमें भाग ले रही है। वहीं इन सभी टीमों में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। इस बार कई खिलाड़ी तो इस विश्व कप में पहली ही बार खेल रहे है जबकि कई सारे खिलाड़ियों के पास कई विश्व कप खेलने का एक्सपीरिएंस होगा।
T20 World Cup 2024अब हम आपको बता देना चाहते है कि इस बार भी दो खिलाड़ी ऐसे है जो 2007 से अब तक लगातार खेल रहे है। टी 20 फॉर्मेट में पहला विश्व कप साल 2007 में ही खेला गया था। और उस समय इस विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। जिसको उस समय भारतीय टीम ने जीता था। और उस समय भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इस प्रकार से कह सकते है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारत ने इस पहले टी 20 विश्व कप का ख़िताब जीता था।
तब से लेकर अब तक कई सारे देश इस टी 20 विश्व कप के टूर्नामेंट का आयोजन कर चुके है। लेकिन अब भी दो खिलाड़ी ऐसे है जो 2007 के टी 20 विश्व कप में भी खेले थे और इस साल के टी 20 विश्व कप में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अब हम आपको ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले है जो उस समय 2007 टी 20 विश्व कप का हिस्सा थे और इस बार 2024 टी 20 विश्व कप में भी खेलेंगे।
T20 World Cup 2024 इन दो खिलाड़ियों ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भी लिया था हिस्सा और अब भी खेलते हुए दिखाई देंगे। ये खिलाड़ी है रोहित शर्मा और शाकिब अल हसन। चलिए जानते है इन दोनों खिलाड़ियों के अब तक के टी 20 विश्व कप के इतिहास के बारे में।
T20 World Cup 2024 में रोहित शर्मा { इंडिया } :-
T20 World Cup 2024 इस समय भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। साल 2007 टी 20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कम ही मैच खेले थे। लेकिन उस समय की भारतीय टीम में रोहित शर्मा का नाम था। रोहित शर्मा ने साल 2007 के टी 20 विश्व कप में टोटल 4 मुकाबले ही खेले थे। इन 4 मैचों में रोहित ने केवल तीन पारियां ही खेली थी। 4 मैचों की इन तीन पारियों में रोहित शर्मा ने 144 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 88 रन बनाए थे। और खास बात यह थी कि रोहित शर्मा इन तीनों पारियों में ही नाबाद रहे थे।

T20 World Cup 2024 इस साल रोहित शर्मा ने 2007 विश्व कप के 24 वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंद पर 50 रनों की काफी अहम नाबाद पारी खेली थी। और इस मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं जब इस साल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आया तो उसमें भी रोहित शर्मा ने 16 गेंद खेल कर नाबाद 30 रनों का योगदान दिया था। लेकिन इस बार के विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा बतौर कप्तान खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए साल 2024 के टी 20 विश्व कप के पहले मैच में 37 गेंद पर 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
T20 World Cup 2024 इस मैच में रोहित शर्मा को कंधे में चोट लग गई थी जिसके चलते हुए वो रिटायर हर्ट हो गए। इससे पहले रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप के खेले पिछले 8 एडिशन की 36 पारियों में 34.39 की औसत से 963 रन बनाए थे। इस बार ये टी 20 विश्व कप का नौवां एडिशन है। और इस बार के पहले मैच में ही रोहिर शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 52 रनों की पारी खेल कर अपने टी 20 विश्व कप इतिहास में 1000 रन भी पूरे कर लिए है। अब रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में दूसरे नंबर पर आ सकते हैं।
T20 World Cup 2024 में शाकिब अल हसन { बांग्लादेश } :-
साल 2007 के टी 20 विश्व कप में भी शाकिब अल हसन बांग्लादेश की टीम का हिस्सा थे। उस समय शाकिब अल हसन ने बंगलदेश के लिए टोटल 5 मुकाबले खेले थे। इन 5 मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने कुल 67 रन बनाए थे। उस समय भी शाकिब ने गेंदबाजी की थी और अपनी टीम को 6 बार सफलता दिलाई थी। इस बार साल 2024 के टी 20 विश्व कप में भी शाकिब अल हसन बांग्लादेश की टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे। शाकिब अल हसन ने अब तक बांग्लादेश के लिए बतौर ऑलराउंडर 36 मैचों में 23.93 की औसत से 742 रन बनाए है और 47 विकेट भी चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें: ओमान पर टूटा स्टॉयनिस का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने 39 रन से जीता मैच