T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। क्यूंकि इस मैच में जीत के लिए मिले 255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम केवल 147 रन ही बना पाई थी।

लेकिन इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम की तरफ से ब्रेड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने 10वें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा आइए टी-20 विश्व कप में 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. ब्रेड इवांस और रिचर्ड नगारवा : 44 रन बनाम वेस्टइंडीज :-

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 103 रन तक अपने 9 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाज ब्रेड इवांस ने बल्लेबाजी में कुछ आकर्षक शॉट लगाए थे।

Brad Evans and Richard Ngarava
Brad Evans and Richard Ngarava

इस मैच में वह 21 गेंदों में 43 रन बनाकर 10वें विकेट के रूप में आउट हुए थे। जबकि इस मैच में उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के लगाए थे। वहीं उन्होंने नगारवा के साथ मिलकर 19 गेंदों में 44 रन बनाए थे। जबकि नगारवा 7 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे थे।

2. शेरफेन रदरफोर्ड और गुडाकेश मोती : 37* रन बनाम न्यूजीलैंड :-

टी-20 विश्व कप 2024 के 26वें मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने कीवी टीम को 13 रनों से हरा दिया था। उस समय यह ग्रुप-C का मैच था। इस मैच में कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था।

Sherfane Rutherford
Sherfane Rutherford

तब अपनी टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 68 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने तब 10वें विकेट के लिए गुडाकेश मोती के साथ मिलकर 13 गेंदों में 37 रन की नाबाद साझेदारी भी की थी। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 9 विकेट खोकर केवल 136 रन ही बना पाई थी।

3. पॉल वैन मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन : 34 रन बनाम बांग्लादेश :-

टी-20 विश्व कप 2022 के 17वें मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 9 रन से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Paul van Meekeren
Paul van Meekeren

इसके बाद इन रनों के जवाब में डच टीम पूरे ओवर खेलने के बाद अपने सभी विकेट खोकर केवल 135 रन ही बना पाई थी। तब इस मैच में डच टीम की तरफ से पॉल वैन मीकेरेन (24) और फ्रेड क्लासेन (7*) ने 10वें विकेट के लिए 34 रन जोड़े थे।

4. बैरी मैकार्थी और जोशुआ लिटिल : 32* रन बनाम जिम्बाब्वे :-

साल 2022 के टी-20 विश्व कप के चौथे मैच में आयरलैंड की टीम को जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवरों के बाद 7 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Barry McCarthy
Barry McCarthy

इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम अपने पूरे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट खोकर केवल 143 रन तक ही पहुंच पाई थी। तब इस मैच में आयरलैंड की तरफ से बैरी मैकार्थी (22*) और जोशुआ लिटिल (7*) की जोड़ी ने अंतिम विकेट के लिए नाबाद 32 रन की साझेदारी की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version