Tuesday, March 3

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट को शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिनों का समय ही बचा है। सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं।

टीम इंडिया भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेल रही है। इस सीरीज़ को भारतीय टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया है। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफ़ी अच्छा रहा है और एक बार फिर से भारतीय टीम ख़िताब जीतने की प्रबल दावेदार लग रही है।

भारत में जिस समय टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कराया जा रहा है, उस समय ओस का ख़तरा काफ़ी ज़्यादा रहता है। ऐसे में गेंदबाज़ों के लिए काम काफ़ी मुश्किल हो जाता है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी उसमें भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी संभाल रहे होंगे। तो चलिए जानते हैं कि अर्शदीप सिंह का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कैसा रहा है।

अर्शदीप ने किया है शानदार प्रदर्शन

Arshdeep Singh Performance In T20 World Cup
Arshdeep Singh Performance In T20 World Cup

अर्शदीप सिंह साल 2022 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। नई गेंद से विकेट चटकाना हो या फिर पुरानी गेंद से वाइड यॉर्कर डालकर रनों पर लगाम लगाते हुए विकेट लेना हो, वह सब में माहिर हैं। अर्श अपने लेफ्ट-आर्म एंगल का बखूबी इस्तेमाल करते हैं, जिसका फ़ायदा विकेट कॉलम में भी देखने को मिलता है।

भले ही अर्शदीप सिंह को ज़्यादा क्रेडिट नहीं मिलता है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन किया है, वह क़ाबिले-तारीफ़ है। उन्होंने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। फ़ाइनल मुकाबले में भी उन्होंने बुमराह का बखूबी साथ निभाया था, जिसके चलते ही टीम इंडिया ख़िताब जीतने में सफल हुई थी।

डेथ ओवरों के किंग हैं अर्शदीप सिंह

डेथ ओवरों में अर्शदीप को खेलना काफ़ी मुश्किल होता है, क्योंकि न सिर्फ़ वह सटीक यॉर्कर फेंक सकते हैं, बल्कि उनके पास कई वेरिएशन भी हैं, जिनसे वह बल्लेबाज़ों को ब्लफ़ करते हैं। वह बुमराह के साथ-साथ डेथ ओवरों के किंग हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने मचाया है धमाल

अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में 14 मैच खेले हैं, जिसमें 13.74 की औसत, 11.11 की स्ट्राइक रेट तथा 7.42 की इकॉनमी से 27 विकेट झटके हैं। इस दौरान एक 4-फेर लेने के साथ उनका बेस्ट प्रदर्शन 9 रन देकर 4 विकेट रहा है।

  • मैच: 14
  • पारियां: 14
  • विकेट: 27
  • औसत: 13.74
  • स्ट्राइक रेट: 11.11
  • इकॉनमी रेट: 7.42
  • 4 विकेट हॉल: 1
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी: 4/9

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version