Tuesday, March 3

T20 World Cup Semi-finals: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए इस समय चारों टीमें तय हो चुकी हैं। वहीं इस बार भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। इसके बाद अब टूर्नामेंट के नॉकआउट के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके चलते हुए अब दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खजला जाएगा। इस बीच अब ऐसे में सभी क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल भी होगा कि बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो फिर कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी। इसको लेकर आइए आईसीसी के नियम को भी जान लेते हैं।

सेमीफाइनल मैचों के लिए रखा गया है रिजर्ड डे :-

आईसीसी के नियम के मुताबिक सेमीफाइनल का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 10-10 ओवरों का मैच खेला जाना जरूरी होता है। लेकिन इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल के लिए ICC ने रिजर्ड डे रखा है।

T20 World Cup Semi-finals reserve day
T20 World Cup Semi-finals reserve day

इस बीच अगर पहले दिन कम से कम 10-10 ओवरों का मैच नहीं हो पाता है तो फिर ये मैच रिजर्ड डे पर खेला जाएगा। इसके अलावा अगर रिजर्व डे पर भी 10-10 ओवर का खेल नहीं होता है तो फिर मैच को रद्द कर दिया जाएगा और उस स्थिति में सुपर-8 के टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

सेमीफाइनल मैच रद्द होने से भारत और न्यूजीलैंड को उठाना पड़ेगा नुकसान :-

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल मैच अगर रद्द हो जाते है तो इसका फायदा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को होना वाला है। क्यूंकि ये दोनों टीमें अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी तो इसके चलते हुए ये दोनों टीमें फाइनल में पहुंच जाएंगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 मे टॉप पर मौजूद रही थी।

indian cricket team
indian cricket team

जबकि इंग्लैंड की टीम ग्रुप-2 में टॉप पर रही थी।इसके अलावा न्यूजीलैंड और भारत की टीमें सुपर-8 में अपने-अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी। तभी तो अब ऐसे में अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो न्यूजीलैंड और टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ेगा।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को कोलकाता के इडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा भारत में अभी फिलहाल मानसून नहीं है तो अब ऐसे में बारिश इन मैचों में खलल नहीं डालेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version