Saturday, February 7

ईडन गार्डन्स पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। यह भारत का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसे भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेले गए हैं।

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थापना 1864 में हुई थी और यह भारत का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अंतर्गत आता है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसकी एक खास पहचान है। जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 66,000 है। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ कि पिच कैसी रहती हैं।

ईडन गार्डन्स की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

Eden Gardens Stadium Pitch Report
Eden Gardens Stadium Pitch Report
विवरण जानकारी
नाम Eden Gardens Ground
स्थान कोलकाता, इंडिया
स्थापना 1864
दर्शक क्षमता लगभग 66,000
पहला T20I मैच 2011 (इंडिया बनाम इंग्लैंड)
पहला वनडे 1987 (इंडिया बनाम पाकिस्तान)
पहला टेस्ट 1934 (इंडिया बनाम इंग्लैंड)
पवेलियन छोर High Court End, Pavelion End
होम टीम इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 70–75 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62-67 मीटर

Eden Gardens Pitch report

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरुआती कुछ ओवरों में स्विंग देखने को मिलती हैं लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती हैं।

Also Read: T20 World Cup 2026 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकता में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

इस ग्राउंड पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं और स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस- टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए अच्छी अच्छी पिच।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 145

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 153

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 137

ईडन गार्डन्स में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स पर अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 7 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 5 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टोटल मैच- 12

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 7

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 5

हाईएस्ट स्कोर- 201/5 पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

लोएस्ट स्कोर- 70/10 बांग्लादेश बनाम न्यूज़ीलैंड

हाईएस्ट टोटल चेज़- 162/4 इंडिया बनाम वेस्टइंडीज

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 186/5 इंडिया बनाम वेस्टइंडीज

Also Read: T20 World Cup 2026 में वेस्टइंडीज के मैचों का पूरा शेड्यूल

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version