आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया था। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। वो अब तक दो टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। विंडीज टीम ने आखिरी बार साल 2016 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता था।

वेस्टइंडीज को अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकता में स्कॉटलैंड के खिलाफ करनी हैं जबकि उन्हें अपना आखिरी लीग मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में ही खेलना हैं। यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में में विंडीज टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

कब खेलने हैं वेस्टइंडीज टीम को टी20 वर्ल्ड कप में मैच

Full Schedule Of West Indies In T20 World Cup 2026
Full Schedule Of West Indies In T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम को लीग स्टेज में 4 मैच खेलने हैं। विंडीज टीम अगर सुपर 8 स्टेज में क्वालीफाई करती हैं तो उनको अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हैं। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से हैं। उन्होंने साल 2012 में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था और उसके बाद 2016 में कार्लोस ब्रेथवेट के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स को लगाए गए 4 छक्कों की मदद से दूसरा टाइटल अपने नाम किया था। उसके बाद से वो किसी भी नॉकऑउट में क्वालीफाई नहीं कर पायी हैं।

वेस्टइंडीज़ टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में 46 मुकाबले खेले हैं जिसमें 24 मैचों में जीत दर्ज की और 20 में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 1 मैच टाई और 1 रद्द हुआ हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विंडीज टीम के सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

ये है टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज टीम के मैचों का पूरा शेड्यूल

07 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड (कोलोंबो)

11 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (कोलोंबो)

15 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम नेपाल (कोलोंबो)

19 फरवरी 2026 (ग्रुप A), सुबह 11:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम इटली (कोलोंबो)

23 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया (मुंबई)

26 फरवरी 2026 (Super 8), दोपहर 03:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)

1 मार्च 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे– वेस्टइंडीज बनाम इंडिया (कोलकता)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकऑउट मैचों का शेड्यूल

4 मार्च (सेमीफाइनल 1), शाम 07:00 बजे- (कोलोंबो/ कोलकता)

5 मार्च सेमीफाइनल 2), शाम 07:00 बजे- (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

8 मार्च (फाइनल), शाम 07:00 बजे- (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version