T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2026 के सीजन में भी कई रोमांचक मैच खेले गए हैं। क्यूंकि इस मौजूदा संस्करण में भी कई बल्लेबाजों ने काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। वहीं इसी क्रम में कुछ बल्लेबाजों ने शतक लगाने में सफलता भी हासिल की है।

इस बीच अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-8 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया था। आइए ऐसे में इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक (सबसे कम गेंदों में) लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. क्रिस गेल : 47 गेंद बनाम इंग्लैंड : साल 2016 :-

इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है। वहीं साल 2016 में वेस्टइंडीज की टीम ने टी-20 विश्व कप 2016 के 15वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया था।

Chris Gayle
chris gayle

तब उस मैच में कैरेबियाई टीम ने जीत के लिए मिले 183 रनों के बड़े लक्ष्य को केवल 18.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था। उस समय वेस्टइंडीज की उस जीत में क्रिस गेल ने अहम भूमिका निभाई थी। तब उन्होंने केवल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उस मैच में वह अंत तक 48 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

2. क्रिस गेल : 50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2007 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भी क्रिस गेल का नाम ही आता है। वहीं साल 2007 के टी-20 विश्व कप के पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ मैच में खेलते हुए क्रिस गेल ने केवल 50 गेंदों में शतक लगा दिया था। तब यह मैच जोहांसबर्ग में खेला गया था। उस मैच में उन्होंने 57 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे।

Chris Gayle
Chris Gayle/Getty Images

वहीं उस मैच में उनकी पारी की मदद से कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उस लक्ष्य को केवल 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

3. हैरी ब्रूक : 50 गेंद बनाम पाकिस्तान : साल 2026 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड टीम के मौजूदा कप्तान हैरी ब्रूक का नाम आता है। इसके अलावा साल 2026 टी-20 विश्व कप के 45वें मैच में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पकिस्तान की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Harry Brook
image source : X

तब अपनी टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लिश टीम के कप्तान हेरी ब्रूक ने 100 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 20वें ओवर में जीत दिला दी थी। वहीं इस मैच में उन्होंने केवल 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। जबकि इस मैच में वह 51 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए थे।

4. ब्रैंडन मैकुलम : 51 गेंद बनाम बांग्लादेश : साल 2012 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2012 के टी-20 विश्व कप के 5वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने बांग्लादेश की टीम को 59 रनों से हराया था। तब उस मैच में मैकुलम ने 51 गेंदों में अपना शतक भी पूरा किया था।

Brendon McCullum
Brendon McCullum

वहीं इस मैच में उन्होंने 58 गेंदों में 123 रन बनाए थे। उनकी इस शतकीय पारी में हमें तब 1 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं उस मैच में उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए कीवी टीम ने 3 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version