T20 World Cup: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस समय टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा बीती 24 फरवरी को खेले गए मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था।
तब इंग्लैंड टीम की इस जीत में कप्तान हैरी ब्रूक की काफी अहम भूमिका रही थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। इसके अलावा आइए अभी तक टी-20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. एलेक्स हेल्स : 116* रन बनाम श्रीलंका : साल 2014 :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने साल 2014 में टी-20 विश्व कप के ग्रुप-स्टेज मैच में खेलते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी। वहीं तब यह मैच चटगांव में खेला गया था। तब इस मैच में उन्होंने 64 गेंदों पर नाबाद रहते हुए 116 रन बनाए थे। वहीं उनकी उस पारी में हमें तब उनके बल्ले से 6 छक्के और 7 चौके भी देखने को मिले थे।

इसके बाद उनकी उस शानदार पारी के चलते हुए तब इंग्लैंड की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए उस 190 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इसके अलावा तब सबसे खास बात यह थी कि उस समय वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।
2. जोस बटलर : 101* रन बनाम श्रीलंका : साल 2021 :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2021 के टी 20 विश्व कप में श्रीलंका की टीम को हराया था। वहीं उस मैच में जोस बटलर इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए केवल 67 गेंदों में नाबाद रहते हुए 101 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि उनकी इस शतकीय पारी में हमें उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे।

इसके अलावा तब उनकी यह शानदार पारी एक मुश्किल पिच पर आई थी। क्यूंकि उस मैच में इंग्लैंड के शीर्ष-4 बल्लेबाज तब दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। इसके बाद बटलर की इस तूफानी पारी के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पूरी श्रीलंकाई टीम केवल 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
3. हैरी ब्रूक : 100 रन बनाम पाकिस्तान : साल 2026 :-
टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ जीत के लिए मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने शून्य के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए ब्रूक ने अच्छी रन गति से बल्लेबाजी करते हुए तब अपनी टीम को संकट से निकाला था।

इसके चलते हुए तब उन्होंने केवल 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके अलावा तब उन्होंने एक छोर से तेजी से रन बनाते हुए 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया था। इसके बाद वह 51 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हो गए थे।
4. टी-20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने ब्रूक :-

टी-20 विश्व कप में हेरी ब्रूक बतौर कप्तान शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। क्यूंकि उनसे पहले कप्तान के रूप में सर्वोच्च पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर था। साल 2009 में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 98 रनों की शानदार पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







