Saturday, March 7

T20 World Cup 2026 final: टी-20 विश्व कप 2026 में आज रविवार, 8 मार्च को फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले कीवी टीम ने अपने सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। जबकि दूसरी तरफ बीते दिन भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को 7 रन से हराकर ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की की है। अब इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच दलहन को मिलेगा।

न्यूजीलैंड टीम का पलड़ा रहा है भारी :-

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 18 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि केवल 11 मैच को ही कीवी टीम जीत पाई है।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

इसके अलावा टी-20 विश्व कप में अभी तक इन दोनों के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं। लेकिन इन तीनों ही मैच को कीवी टीम ने जीता है। लेकिन अब इस फाइनल मैच में भारतीय टीम इस समीकरण को जीत के साथ बदलना चाहेगी।

आज इस तरह की हो सकती है भारतीय टीम :-

अपने पिछले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को 7 रन से हराया था। उस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 89 रन की पारी खेली थी। लेकिन अभी तक टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी फॉर्म को पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाए हैं। लेकिन इस मैच में वह अपनी फॉर्म को हासिल करना चाहेंगे।

indian cricket team
indian cricket team

भारत की संभावित एकादश : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-

अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 43 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से हराया था। क्यूंकि उस अहम मैच में कीवी टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी शानदार रही थी। वहीं इस मैच में कीवी बल्लेबाज फिन एलेन ने केवल 33 गेंद पर शानदार शतक लगाया था। तभी तो आज इस मैच में वह एक बार फिर से अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

New Zealand cricket team
New Zealand cricket team

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

ऐसी रहेगी आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट :-

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें बनाई गईं हैं। इसके चलते हुए यहां पर लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद प्रदान करती हैं। इस पिच पर खेलते हुए बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है।

Narendra Modi Stadium Pitch Report
Narendra Modi Stadium Pitch Report

लेकिन मैच के शुरुआती कुछ ओवर यहां चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य रहता है। लेकिन यहां पर स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। इस बीच अब विश्व कप को देखते हुए यहां रनों से भरी हुई पिच पर मैच खेला जा सकता है।

कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें यह मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी सभी की नजर :-

न्यूजीलैंड टीम की तरफ से अपनी पिछली 10 पारियों में टिम साइफर्ट ने 284 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 60.29 की बल्लेबाजी औसत से 422 रन बनाए हैं।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

जबकि अन्य बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने 9 मुकाबलों में 43.44 की बल्लेबाजी औसत से 391 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अपने पिछले 8 मैच में 14 विकेट चटकाए हैं। जबकि अर्शदपी ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं कीवी टीम के तेज गेंदबाज मेट हैनरी भी अपने पिछले 8 मुकाबलों में 8.69 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version