इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। जबकि, वेस्टइंडीज ने 1 बदलाव किया है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के आखिरी और सबसे अहम मुकाबले में मुकाबले में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी और हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा।
इंडिया–वेस्टइंडीज के लिए दांव पर सेमीफाइनल प्लेस
दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में बिना एक भी मैच हारे सुपर 8 में जगह बनाई थी। लेकिन सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते सेमीफाइनल दांव पर लग गया है।
जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के अभियान की दिशा तय कर सकता है।
इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहेगा। क्योंकि ड्यू आने से बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और आखिरी में गेंद ग्रिप करना मुश्किल होगा।
भारतीय टीम ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया और वो सेम प्लेइंग 11 के साथ उतरी हैं।
अच्छा क्रिकेट खेलने पर होप का ध्यान
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताया कि वो भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि बाद में ड्यू का असर काफी ज्यादा होगा। हालांकि उनका ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर हैं।
वेस्टइंडीज ने पिछले मैच की तुलना में इस मुकाबले में 1 बदलाव किया है। मैथ्यू फोर्ड की जगह पर अकील हुसैन को जगह दी गई है।
बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच
ईडन गार्डेंस की पिच पारंपरिक रूप से गेंदबाजों को मदद देती थी लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा हैं। इस बार शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग हैं और उसके बाद यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन जा रही हैं जहां पर वो आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। हालांकि धीमी गेंदें थोड़ी रुककर जरूर आती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs WI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्हामा, र्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
WI की प्लेइंग 11: शाई होप (कप्तान & विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







