T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज गुरुवार, 26 फरवरी को सुपर-8 का आठवां मैच भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इसके अलावा आज यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का ही मुकाबला होने वाला है।
इसके अलावा इन दोनों ही टीमों ने इस चरण में अपने-अपने पहले मैचों में हार झेली थी। तभी तो अब ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। आइए इस मैच से जुड़ी जरुरी बातों को भी जान लेते हैं।
भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
इस फॉर्मेट में खेलते हुए जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ अभी तक भारतीय टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 13 मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है।

जबकि इस बीच केवल 3 ही मैच जिम्बाब्वे टीम ने जीते हैं। लेकिन टी-20 विश्व कप में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल एक ही मैच खेला गया है। तब उस मैच को टीम इंडिया ने जीता था। लेकिन आज के इस अहम मैच को जिम्बाब्वे की टीम जीतना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है भारतीय टीम :-
भारतीय टीम के लिए इस मौजूदा समय में सबसे बड़ी चिंता की बात उनके सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म है। लेकिन सुपर-8 के इस अहम मुकाबले में वह अपनी खोई फॉर्म को हासिल करना चाहेंगे। इसके अलावा बल्लेबाज ईशान किशान और कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह पर शानदार प्रदर्शन की जिम्मेदारी रहेगी।

भारत की संभावित एकादश : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है जिम्बाब्वे की टीम :-
जिम्बाब्वे की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वहीं इस टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट इस समय काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन इस मैच में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा कप्तान सिकंदर रजा आज बल्लेबाजी और गेंदबाजों दोनों में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

जिम्बाब्वे की संभावित एकादश : ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
कैसा रहेगा आज चेन्नई की पिच का मिजाज :-
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर खेलते हुए आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। लेकिन शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज भी आज इस सतह का फायदा उठा सकते हैं। इस मैदान की पिच सूखी और सख्त होती है।

इसके चलते हुए जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह खराब होती जाती है। इसके अलावा इस पिच पर अगर बल्लेबाज अपनी नजरें जमा लें तो वह बड़ी पारी खेल सकता है। क्यूंकि यहां पर बड़े स्कोर नहीं बनते देखे गए हैं। तभी तो आज के इस मैच में इन दोनों टीमों को काफी संयम के साथ खेलना होगा।
ऐसा रहने वाला है आज चेन्नई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज गुरुवार, 26 फरवरी को चेन्नई में मौसम एक दम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में सभी दर्शकों को बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच यह मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें :-
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने पिछले 10 मुकाबलों में 60.29 की बल्लेबाजी औसत से 422 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपने 9 मुकाबलों में 43.44 की बल्लेबाजी औसत से 391 रन बनाए हैं। जबकि दूसरी तरफ जिम्बाब्वे टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 10 मुकाबलों में 384 रन बनाए हैं।

उनके अलावा कप्तान सिकंदर रजा के बल्ले से भी पिछले 10 मैचों में 331 रन आए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अपने पिछले 8 मैच में 14 विकेट चटकाए हैं। जबकि अर्शदपी ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं ब्रैड इवांस ने भी पिछले 10 मैच में 20 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







