Wednesday, March 11

भारत ने 2007, 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतकर तीन बार चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे रोमांचक और पॉपुलर आईसीसी टूर्नामेंट माना जाता है। साल 2007 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई और तभी से यह दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट बन गया।

भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में शामिल हो चुकी है। टीम इंडिया ने अब तक तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है और हर बार फाइनल मुकाबले में अलग तरह की कहानी देखने को मिली।

भारत कब-कब टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता है

1. टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2007 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच जोहानेसबर्ग में खेला गया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 157/5 रन बनाए। टीम के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सबसे अहम पारी खेली। उन्होंने 54 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मैच के अंतिम ओवरों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी 16 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली और स्कोर को मजबूत बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) ने 38 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवर में जोगिंदर शर्मा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए। अंत में भारत ने 5 रनों से यह मुकाबला जीतकर पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

2. टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला गया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176/7 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 31 गेंदों में 47 रन की अहम पारी खेली।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 169/8 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने डेथ ओवरों में शानदार वापसी की। अंत में भारत ने 7 रनों से यह फाइनल जीतकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की।

3. टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने पूरी पारी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

सैमसन के अलावा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 21 गेंदों में 52 रन और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 25 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली।

256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट अपने नाम किए।

भारत ने यह मुकाबला 96 रनों से जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का रिकॉर्ड

  • 2007 – पाकिस्तान को 5 रनों से हराया
  • 2014 – श्रीलंका से 6 विकेट से हारा
  • 2024 – दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया
  • 2026 – न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version