टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे अहम और बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ऊपर काफी दबाव होगा। क्योंकि इतने बड़े मंच पर आकर वे खराब प्रदर्शन नहीं करना चाहेंगे। इस मुकाबले में जो भी अच्छा करेगा, उसका नाम लंबे समय तक दुनिया याद करेगी।

फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनना काफी खास होता है और लोग उस खिलाड़ी को हमेशा याद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक कौन खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

Full List Of Players To Win Man Of The Match In T20 World Cup Final
Full List Of Players To Win Man Of The Match In T20 World Cup Final

टी20 वर्ल्ड कप 2007 ( इरफान पठान)

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया था। उन्होंने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाकर टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2009 (शाहिद अफरीदी )

टी20 वर्ल्ड कप 2009 में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया था। उन्होंने उस मुकाबले में 4 ओवरों में 20 रन देकर 1 विकेट लिया था और बल्लेबाजी में 40 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2010 (क्रेग कीज़वेटर) 

टी20 वर्ल्ड कप 2010 में इंग्लैंड के बल्लेबाज क्रेग कीज़वेटर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। उन्होंने इस मुकाबले में 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2012 (मार्लोन सैम्युल्स)

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में वेस्टइंडीज की टीम ने 8 सालों बाद कोई आईसीसी खिताब जीता था। उन्होंने श्रीलंका को श्रीलंका में हराया था और इसमें मार्लोन सैम्युल्स की भूमिका बहुत अहम थी। उन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। मार्लोन ने 56 गेंदों में 78 रन बनाए और गेंदबाजी में अपने स्पेल में 15 रन देकर 1 विकेट लिया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2014 (कुमार संगकारा)

श्रीलंका की टीम साल 2007 से लेकर 2014 तक हुए आईसीसी इवेंट्स में लगभग फाइनल में पहुंच रही थी, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हो रही थी। टी20 वर्ल्ड कप 2014 में मलिंगा और कुलशेखरा की बेहतरीन डेथ बॉलिंग की वजह से भारतीय टीम 15-20 रन कम बना पाई थी। उसके बाद भी टीम इंडिया मैच में वापसी करती हुई दिख रही थी, लेकिन कुमार संगकारा की शानदार पारी की बदौलत उन्होंने श्रीलंका का खिताब जीतने का सपना पूरा किया था। उनकी नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2016 (मार्लोन सैम्युल्स)

वेस्टइंडीज की टीम 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में हार की तरफ अग्रसर थी, लेकिन सैम्युल्स ने एक बार फिर शानदार पारी खेलते हुए उन्हें मैच में बनाए रखा और कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स को लगातार 4 छक्के लगाकर दूसरा खिताब जिता दिया था। सैम्युल्स को उनकी 66 गेंदों में 85 रनों की पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2021 (मिचेल मार्श)

टी20 वर्ल्ड कप 2021 कोविड की वजह से यूएई में हो रहा था। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम को पहला खिताब जिता दिया। मार्श ने 50 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (सैम कुरन)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सैम कुरन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को मैच जिताया था। उन्होंने अपने स्पेल में 12 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (विराट कोहली)

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने दो बार इसमें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। लेकिन वे कभी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीते थे।

विराट ने 59 गेंदों में 76 रन बनाए थे। यह पारी इसलिए भी खास थी क्योंकि टीम इंडिया के विकेट बहुत जल्दी गिर गए थे और उसके बाद उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर अच्छी पार्टनरशिप करके सम्मानजनक स्कोर बनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम वर्ष बल्लेबाजी गेंदबाजी
इरफान पठान भारत पाकिस्तान 2007 3* (3) 3/16 (4 ओवर)
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान श्रीलंका 2009 54* (40) 1/20 (4 ओवर)
क्रेग कीज़वेटर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2010 63 (49)
मार्लन सैमुअल्स वेस्टइंडीज श्रीलंका 2012 78 (56) 1/15 (4 ओवर)
कुमार संगकारा श्रीलंका भारत 2014 52* (35)
मार्लन सैमुअल्स वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2016 85* (66)
मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड 2021 77* (50) 0/11 (1 ओवर)
सैम करन इंग्लैंड पाकिस्तान 2022 3/12 (4 ओवर)
विराट कोहली भारत दक्षिण अफ्रीका 2024 76 (59)
2026

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version