Wednesday, February 11

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2024 के खिताब को भारतीय क्रिकेट टीम ने जीतकर अपने नाम किया था। उस समय टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। वहीं इस बार टी-20 विश्व कप 2026 संस्करण का आगामी सत्र 7 फरवरी से शुरू हो रहा है।

लेकिन इस बार भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने सभी मैच खेलने वाली है। इसके अलावा इस बार अपनी घरलू परिस्थितियों में भारतीय बल्लेबाज काफी शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। आइए इस बीच ऐसे में टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. विराट कोहली : 319 रन, साल 2014 :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस समय वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 के संस्करण में 6 मैच खेलते हुए 106.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 319 रन बनाए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

लेकिन उस संस्करण में भारतीय टीम फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम से हारते हुए इसकी उपविजेता रही थी। इसके अलावा विराट अभी तक 3 टी-20 विश्व कप संस्करणों में 250+ रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी रहे हैं।

2. तिलकरत्ने दिलशान : 317 रन, साल 2009 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 2000 के दशक के अंत में एक विध्वंसक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने साल 2009 में टी-20 विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

Tillakaratne Dilshan
Tillakaratne Dilshan

इसके चलते हुए ही तब श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंची थी। उस संस्करण में उन्होंने अपने प्रसिद्ध ‘दिलस्कूप’ शॉट से सबका ध्यान भी अपनी तरफ खींचा था। उस संस्करण में उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए 144.74 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 317 रन बनाए थे। वहीं तब उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे।

3. बाबर आजम : 303 रन, साल 2021 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम का नाम आता है। क्यूंकि वह इस बार भी आगामी टी-20 विश्व कप में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 के टी-20 विश्व कप में 60.60 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 303 रन बनाए थे।

Babar Azam
Babar Azam

इसके अलावा वह इस मेगा टूर्नामेंट में 300 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं। उस संस्करण में उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन का रहा था। जबकि उस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके बाद उसी संस्करण में पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

4. महेला जयवर्धने : 302 रन, साल 2010 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेला जयवर्धने का नाम आता है। क्यूंकि वह भी टी-20 विश्व कप के एक संस्करण में 300 से अधिक रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 के संस्करण में 6 मैचों में 159.78 की शानदार बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट के साथ कुल 302 रन बनाए थे।

Mahela Jayawardene
Mahela Jayawardene

वहीं इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक भी आए थे। इसके चलते हुए उस संस्करण में वह श्रीलंका की टीम के लिए एकमात्र शतकवीर भी बने थे। इसके बाद फिर उन्होंने साल 2014 में अपनी कप्तानी में ही श्रीलंका की टीम को टी-20 विश्व कप का खिताब भी दिलाया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version