Sunday, February 8

एमए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में स्थित है। एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्थापना 1916 में हुई थी और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के अंतर्गत आता है और इसका नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एमए चिदंबरम के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1986 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच यहीं हुआ था। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक 136 रनों की पारी इसी मैदान पर खेली गई थी। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की बाउंड्री साइज़ और मुख्य जानकारी

MA Chidambaram Stadium Pitch Report
MA Chidambaram Stadium Pitch Report
विवरण जानकारी
नाम MA Chidambaram Stadium
स्थान चेन्नई, इंडिया
स्थापना 1916
दर्शक क्षमता लगभग 50,000
पहला T20I मैच 2012 (इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड)
पहला वनडे 1987 (इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया)
पहला टेस्ट 1934 (इंडिया बनाम इंग्लैंड)
पवेलियन छोर Anna Pavilion End, V Pattabhiraman Gate End
होम टीम इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 70–75 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

MA Chidambaram Pitch Report

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता हैं यह विकेट और स्लो होता जाता हैं और शॉट्स लगाने मुश्किल होते जाते हैं।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर हैं लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती हैं। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस- टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

स्पिनर्स और स्लोविश गेंदबाजों को मदद।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 174

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 167

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 171

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

एमए चिदंबरम स्टेडियम पर अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 2 मुकाबले चेस और 1 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टोटल मैच- 3

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 2

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 1

हाईएस्ट स्कोर- 182/4 इंडिया बनाम वेस्टइंडीज

लोएस्ट स्कोर- 165/9 इंग्लैंड बनाम इंडिया

हाईएस्ट टोटल चेज़- 182/4 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 167/5 न्यूज़ीलैंड बनाम इंडिया

Also Read: T20 World Cup 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version