Tuesday, February 17

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ सेंट विंसेंट के किंग्सटाउन में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने भारत को चेतावनी दी है। दरअसल, इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी हाल में भारत को हराना होगा।

Mitchell Marsh (Captain, Australia) T20 World Cup 2024
AUS vs AFG (T20 World Cup 2024)/ Courtesy: Disney+Hotstar

हालांकि, अफगानिस्तान ने अर्नोस वेल ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बोलती बंद करा दी। वनडे विश्व कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल की अविश्वसनीय पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने अपनी लाज बचा ली थी, लेकिन T20 World Cup 2024 के मैच में मैक्सवेल ने अच्छी पारी तो खेली, लेकिन अंत तक खड़े रहकर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

T20 World Cup 2024 के सुपर-8 स्टेज में इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खुद को मुश्किल में डाल लिया है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक जीत (8) का रिकॉर्ड टूटने के बाद अब उनकी नजरें इस अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार से उबरकर भारत के खिलाफ मैच जीतने पर होगी। इसीलिए, उनके कप्तान ने भारत को चेतावनी दी है।

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Mitchell Marsh ने दी भारत को चेतावनी

Mitchell Marsh (Captain, Australia) T20 World Cup 2024
Mitchell Marsh (Captain, Australia) T20 World Cup 2024/ Courtesy: Disney+Hotstar

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हारने के बाद मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने कहा, “सबसे पहले, यह हमारे लिए साफ हो गया है। हमें जीतना है और इसके लिए इससे (भारत से) बेहतर कोई टीम नहीं है। आज रात के लिए पूरा श्रेय अफगानिस्तान को जाता है और हम जल्द ही इससे आगे बढ़ जाएंगे।”

आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में चीजें सही नहीं रहीं, क्योंकि वे यहाँ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहते थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया से कैच छूटे और कुछ गलत फील्डिंग के कारण बाउंड्री लगी। एश्टन एगर द्वारा गेंद को गलत तरीके से समझने के चलते गेंद का चार रन के लिए जाना उनके हर के कारणों में से एक है। अंततः ऑस्ट्रेलिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, क्योंकि फील्डिंग में कुछ गलतियों के कारण अफगानिस्तान ने 148/6 का स्कोर बना लिया।

Mitchell Marsh (Captain, Australia) T20 World Cup 2024
AUS vs AFG (T20 World Cup 2024)/ Courtesy: Disney+Hotstar

इस मैच में अपनी गलतियों पर पर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने कहा, “उन्होंने (अफगानिस्तान ने) 20 रन अधिक बनाए। और ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। इसीलिए, आज रात हम हार गए।”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दूसरी ओर, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने बताया कि वे भी बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि इस मैदान के रिकॉर्ड से पता चलता है कि यहाँ पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है।

मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने पर कहा, “हमने इस बारे में सोचा था। इस वर्ल्ड कप में बहुत सी टीमों ने पहले गेंदबाजी की है, ताकि सतह का अंदाजा लगाया जा सके। ऐसा मत सोचिए कि हम टॉस हार गए। हमारे लिए यह ग्राउंड पर एक खराब रात थी और हम इसे स्वीकार करते हैं। हम अगले गेम में फिर से खेलेंगे। यह एक आसान विकेट नहीं था, लेकिन दोनों टीमों ने इस सतह पर खेला।”

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया को अपना अंतिम सुपर-8 मुकाबला सोमवार को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत के खिलाफ खेलना है, जिसमें उन्हें किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। क्योंकि उस मैच में हार झेलने के बाद उनका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद क्या है ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुँचने का समीकरण ?

AUS vs AFG (T20 World Cup 2024)
Pat Cummins (Australia Player, T20 World Cup 2024)/ Courtesy: Disney+Hotstar

यदि ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो इसके लिए उन्हें भारत के खिलाफ अपना अगला मैच जीतना होगा। यदि वह उस मैच में जीत हासिल करते हैं तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा। यदि वह उस मैच में अच्छे अंतर से जीतकर अपना नेट रन रेट अच्छा कर लेते हैं तो यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा।

इसके अलावा, यदि वह भारत के खिलाफ हार जाते हैं तो फिर उनके लिए अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबला बेहद अहम होगा। यदि उस मैच में बांग्लादेश की टीम जीत हासिल कर लेती है तो ऑस्ट्रेलिया आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version