Wednesday, February 11

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर के लिए काफी खास बन गया है। क्योंकि उन्होंने इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो अब दुनिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिसमें रोहित शर्मा और पॉल स्टर्लिंग जैसे प्लेयर हैं।

नबी ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 150 मैच

Mohammad Nabi Creates History Against South Africa
Mohammad Nabi Creates History Against South Africa

मोहम्मद नबी ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 150 मैच पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

उनसे पहले यह उपलब्धि आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल, पॉल स्टर्लिंग और भारत के रोहित शर्मा हासिल कर चुके हैं। यह रिकॉर्ड नबी के लंबे और लगातार अच्छे प्रदर्शन का सबूत है। उन्होंने अपने लंबे करियर में काफी निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने नबी

मोहम्मद नबी ने साल 2010 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। उसके बाद से ही वो टीम के अहम सदस्य रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से न सिर्फ अपनी टीम को, बल्कि अपने देश में बहुत से लोगों को खेल खेलने के लिए प्रेरित किया है। उनकी वजह से अफगानिस्तान की टीम लगातार प्रोग्रेस कर रही है। उन्होंने अपने खेल से अफगान टीम को बहुत से मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है।

मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल में 150 मैच खेले हैं, जबकि उनसे ऊपर आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल हैं, जिन्होंने 155 मैच खेले हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने 159 और पॉल स्टर्लिंग नंबर 1 पर हैं, जिन्होंने 162 मुकाबले खेले हैं।

ऐसा रहा है मोहम्मद नबी का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

मोहम्मद नबी ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 150 मैचों में 22.38 की औसत और 136.61 के स्ट्राइक रेट से 2440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 89 रन है और गेंदबाजी में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 28.77 की औसत और 7.36 की इकॉनमी से 105 विकेट लिए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version