टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अब से कुछ दिनों में होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार मल्टीनेशन इवेंट में काफी हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलेंगे।

टीमों का टी20 फॉर्मेट खेलने का तरीका भी बदला है और साथ ही साथ भारत में वर्ल्ड कप होना है, जहाँ पर काफी सपाट विकेट मिलती हैं और रन आसानी से बनते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

5. संजू सैमसन  (Sanju Samson) – 321 रन (2026)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन अभिषेक की खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम में मौका दिया गया। उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन, उसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में फिर से एक धमाकेदार पारी खेल डाली।

संजू ने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेले 5 मैचों में 80.25 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले।

4. टिम सेफर्ट (Tim Seifert) – 326 रन (2026)

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से धूम मचाई थी जिसके चलते कीवी टीम फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी।

टिम ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों की 8 पारियों में 46.57 की एवरेज और 167 के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। सेफर्ट ने 4 अर्धशतक भी लगाए।

3. तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan) – 317 रन (2010)

Tillakaratne Dilshan
Tillakaratne Dilshan

श्रीलंका के ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान अपने अतरंगी शॉट्स और दमदार शुरुआत दिलाने के लिए जाने जाते थे। टी20 क्रिकेट में इनोवेटिव शॉट्स लाने में उनका काफी योगदान था।

दिलशान ने साल 2010 में खेले गए टूर्नामेंट में 7 मैचों में 52.83 की एवरेज और 145 के स्ट्राइक रेट से 2 अर्धशतक की मदद से 317 रन बनाए थे।

2. विराट कोहली (Virat Kohli) – 319 रन (2014 )

Virat Kohli
Virat Kohli

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वे दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीत चुके हैं। उन्होंने लगभग हर टूर्नामेंट में अपने दम पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी को कैरी किया है।

साल 2014 में खेले गए टूर्नामेंट में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 6 मैचों में 106.33 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले थे।

1. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) – 383 रन (2026)

पाकिस्तान टीम के युवा बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट में पहले  नंबर पर आते हैं। उन्होंने 2026 में श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया है।

साहिबजादा फरहान ने इस वर्ल्ड के 6 मैचों में 76.60 की औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने  इस एडिसन में 2 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version