Most Runs in T20 World Cup 2024
29 जून को बारबाडोस में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब जीत लिया। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीती। भारत की इस खिताबी जीत में गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाजों का भी योगदान रहा।
हालाँकि, यदि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची देखें तो उसमें भारत की ओर से सिर्फ रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित ने इस टूर्नामेंट में ना सिर्फ अच्छी कप्तानी की, बल्कि महत्वपूर्ण मैचों में रन बनाकर भारत को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। बहरहाल, टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद यहाँ हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज | Most Runs in T20 World Cup 2024
5. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) – 243 रन

दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। इस बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 में 140.46 के स्ट्राइक रेट से कुल 243 रन बनाए हैं। डी कॉक के इन रनों में 21 चौके और 13 छक्के भी शामिल हैं।
4. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान) – 231 रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान। जादरान ने वर्ल्ड कप में 8 पारियों में 107.44 के स्ट्राइक रेट से कुल 231 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान 4 छक्के और 25 चौके भी लगाए हैं।
3. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 255 रन

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम तीसरे नंबर पर हैं। इस बल्लेबाज ने भी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 158.38 के स्ट्राइक रेट से कुल 255 रन बनाए, जिसमें 15 छक्के और 26 चौके भी शामिल रहे। हालाँकि, उनके इस प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी।
2. रोहित शर्मा (भारत) – 257 रन

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर भारत को टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी 8 मैचों में 156.70 की स्ट्राइक रेट से कुल 257 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के और 24 चौके भी लगाए।
1. रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) – 281 रन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है अफगानिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से अफगानिस्तान को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले रहमानुल्लाह ने टूर्नामेंट में 8 मैचों में 124.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 281 रन बनाए, जिसमें 16 छक्के और 18 चौके भी शामिल रहे।
Most Runs in T20 World Cup 2024







