T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 21 फरवरी को सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके अलावा न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप D में रहते हुए कुल 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया था। जबकि पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप A में रहकर अपने अंतिम मैच में नामीबिया को हराकर कुल 6 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।
पाकिस्तान का पलड़ा रहा है भारी :-
इन दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से कुल 5 मैचों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। जबकि इस बीच केवल 2 ही मैचों में कीवी टीम ने जीता दर्ज की है।

इसके अलावा पाकिस्तान की टीम का इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर 177 रन और सबसे कम स्कोर 100 रन का रहा है। जबकि कीवी टीम का सबसे बड़ा स्कोर 180 रन का और छोटा स्कोर 99 रन का रहा है। तभी तो आज इस दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में कीवी टीम ने कनाडा की टीम को 8 विकेट से हराया था। तब उस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। तभी तो आज एक बार फिर से उनसे उसी प्रदर्शन की आस रहने वाली है।

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है पाकिस्तान की टीम :-
अपने पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम ने नामीबिया की टीम को 102 रनों से हराया था। क्यूंकि उस मैच में पाकिस्तान की टीम को आगे बढ़ने के लिए हर हाल में मैच जीतना था। इसके चलते हुए उस मैच में पाकिस्तान की टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया था। आज इस मैच में भी उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की आसा रहेगी।

पाकिस्तान की संभावित एकादश : सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, और अबरार अहमद।
ऐसी रहेगी आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। तभी तो यहां मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो पिच धीमी हो जाती है।

इसके चलते हुए बाद में स्पिनर को ज्यादा मदद मिलती है। तभी तो आज ऐसे में ये दोनों टीमें अच्छे स्पिनरों के साथ उतर सकती है। इस पिच पर सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया था।
कैसा रहने वाला है आज कोलंबो का मौसम :-
श्रीलंका के मौसम विभाग ने 21 फरवरी को कोलंबो में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के मैच में बारिश की संभावना कम ही बताई गई है। तभी तो आज के इस मैच में हमें बारिश का खलल ज्यादा नहीं देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







