Saturday, February 28

T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज शनिवार, 28 फरवरी को सुपर-8 का दसवां मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा सुपर 8 के अपने पिछले मैच में पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट से हराया था। जबकि श्रीलंका की टीम को पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने 61 रनों से हराया था। लेकिन आज के इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की टीम अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला :-

इन दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 24 मैच खेले गए हैं। इनमें से 14 मैचों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। जबकि केवल 10 में ही श्रीलंका को जीत मिली है।

Pakistan Vs Srilanka
Pakistan Vs Srilanka

इसके अलावा टी-20 विश्व कप में बही तक इन दोनों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से इन दोनों ही टीमों को तब 2-2 मैचों में जीत मिली है। तभी तो आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।

आज इस तरह की हो सकती है पाकिस्तान की टीम :-

इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहिबजादा फरहान का बल्ला काफी चला है। आज इस मैच में उनसे भी टीम को काफी उम्मीद रहेगी। लेकिन इस समय टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। वहीं आज के इस अहम मैच में वह अपनी खोई हुई लय को पाना चाहेंगे।

pakistan cricket team
pakistan cricket team

पाकिस्तान की संभावित एकादश : साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, आघा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारीक।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है श्रीलंका की टीम :-

अपने पिछले मैच में श्रीलंका की टीम को कीवी टीम के खिलाफ खेलते हुए 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में किसी भी बल्लेबाज ने कोई बड़ी पारी नहीं खेली थी। लेकिन आज के इस मैच को जीतकर यह टीम अपना सम्मान बचाने की पूरी कोशिश करेगी। क्यूंकि यह टीम तो टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है।

Srilanka Cricket Team
Srilanka Cricket Team

श्रीलंका की संभावित एकादश : पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और दिलशान मदुशंका।

ऐसा रहने वाला है आज पिच का मिजाज :-

पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर काफी संतुलित मानी जाती है। क्यूंकि यहां पर नई गेंद से गेंदबाजों को जरूर मदद मिलती है। इसके अलावा नजरें जमने के बाद यहां पर बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है। इसके बाद बल्लेबाज यहां पर बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकता है।

Pallekele International Stadium Pitch Report
Pallekele International Stadium Pitch Report

जबकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाता है तो यह पिच धीमी होती जाती है और फिर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 161 रन का रहा है। जबकि यहां पर 170 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी चेज हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज यहां का मौसम :-

श्रीलंका मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 28 फरवरी को कैंडी में मौसम साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं आज यहां पर बारिश की कोई उम्मीद नहीं हैं। तभी तो आज हमें बिना किसी रूकावट के पूरा मैच देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें आप यह मैच :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी आज सभी की नजरें :-

कुसल मेंडिस ने अपनी पिछली 10 पारियों में 36.11 की औसत से 325 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज पथुम निसांका के बल्ले से पिछली 10 पारियों में 300 रन आए हैं। जबकि दूसरी तरफ पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने पिछली 9 पारियों में 285 रन बनाए हैं।

Sahibzada Farhan
Sahibzada Farhan

वहीं दूसरी तरफ मोहम्मद नवाज ने भी अपने पिछले 9 मुकाबलों में 7.03 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं। जबकि गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से तीक्षाना ने पिछले 9 मैचों में 10 विकेट लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version