Wednesday, February 25

टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की हार की वजह से रन रेट बहुत खराब हो गया और उसकी वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने के लाले पड़ गये लेकिन अब उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्योंकि अब यह फिनशर बल्लेबाज भी जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेगा।

जिम्बाब्वे मैच से पहले रिंकू सिंह लौटे घर

टीम।इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलते हुए दिख सकते हैं। आपको बता दें, कि रिंकू के घर में फैमिली इमरजेंसी आ गई है, जिसके चलते उनका जिम्बाब्वे वाला मैच खेलना मुश्किल हैं।

वो टीम के साथ चेन्नई जरूर पहुंचे थे लेकिन आज वो प्रैक्टिस के पहले ही अपने घर वापस चले गए हैं और अभी उनके वापस आने पर कोई अपडेट नहीं आई हैं।

26 फरवरी को जिम्बाब्वे से हों हैं इंडिया का मुकाबला, रिंकू का खेलना संदिग्ध

रिंकू का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन ठीक रहा हैं। भले।ही उन्हें कम गेंदें खेलने को मिली हैं लेकिन उन्होंने अपना काम बखूभी निभाया हैं। उन्होंने कुछ गेंदों में ही बाउंड्री लगाकर टीम को बड़े स्कोर तक के जाने में मदद की हैं।

इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाना हैं। यह मैच चेन्नई में हों हैं। हालांकि इसमें रिंकू सिंह के खेलने की उम्मीद कम हैं। क्योंकि वो आज 24 फरवरी को रवाना हुए है और 2 दिन बाद मैच है ऐसे में उनका खेलना मुश्किल लग रहा हैं।

रिंकू की जगह अक्षर की हो सकती है वापसी

रिंकू की जगह पर अब अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता हैं। पिछले मैच में उनको ड्रॉप करके वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था। हालांकि अब रिंकू के अनुपलब्ध होने की वजह से अक्षर पटेल की वापसी हो सकती हैं। रिंकू सिंह का बाहर जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका हैं। क्योंकि, वो उन गिने चुने बल्लेबाजों में थे जो लगातार रन बना रहे थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version