T20 World Cup 2026 1st semi final: टी-20 विश्व कप 2026 में आज बुधवार, 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने सुपर-8 के सभी मैच जीते थे। जबकि नीईजीलैंड की टीम को केवल एक मैच में जीत मिली थी। वहीं तब उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जबकि पिछले मैच में उनको इंग्लैंड की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज इन दोनों के बीच आज एक अच्छा मैच होने की पूरी उम्मीद है।
दक्षिण अफ्रीका टीम का पलड़ा रहा है काफी भारी :-

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक इन दोनों के बीच कुल 19 मैच खेले गए हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम को केवल 7 में जीत मिली है। इसके अलावा टी 20 विश्व कप में इन दोनों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इस दौरान इन सभी मैचों में साउथ अफ्रीका की टीम को एकतरफा जीत मिली है।
आज इस तरह की हो सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम :-
अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जिम्बाब्बे की टीम को 5 विकेट से हराया था। तब उस मैच में अफ्रीका की गेंदबाजी और बल्लेबाजी काफी शानदार रही थी। वहीं अब ऐसे में यह टीम अपनी इस जीत की लय को आज भी बरकरार रखना छाएगी। इसके अलावा यह टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में कीवी टीम के बल्लेबाज कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन अब आज यह टीम अपनी पिछली हार को भुलाकर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड की संभावित एकादश : टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
कैसा रहेगा आज कोलकाता की पिच का मिजाज :-
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनाई जाती है। तभी तो इस टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। लेकिन मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है।

इसके बाद जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है। इससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन है।
कैसा रहेगा आज कोलकाता का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 4 मार्च को कोलकाता में मौसम एक दम साफ रहेगा। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज के दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है। तभी तो आज ऐसे में यहां पर मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें आज यह मैच :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आज आप इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आज रहेंगी सभी की नजरें :-
न्यूजीलैंड टीम की तरफ से अपनी पिछली 10 पारियों में टिम साइफर्ट ने 284 रन बनाए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से डिकॉक ने पिछली 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं। वहीं इस समय कप्तान एडेन मार्करम और डेविड मिलर भी काफी अच्छी फॉर्म में आ गए हैं।

इसके अलावा गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने अपने पिछले 7 मैचों में 7.08 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं। जबकि कीवी टीम के तेज गेंदबाज मेट हैनरी भी अपने पिछले 8 मुकाबलों में 8.69 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट लिए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







