T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बीते दिन रविवार को खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा कर लिया है। वहीं इस मैच में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे संजू सैमसन को बाद में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था।

क्यूंकि उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार तीन मैचों में तीन फिफ्टी लगाई थी। इसके चलते हुए उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनने में काफी बड़ी भूमिका भी निभाई है। वहीं अब इस अवॉर्ड को जीतने के बाद संजू सैमसन ने अपनी खुशी जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह भारत के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ संपर्क में थे।

संजू ने बताया कि मेरे पास खुशी जाहिर करने के लिए नहीं है कोई शब्द :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इस अहम फाइनल मैच में भी संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की अच्छी पारी खेली थी। इसके चलते हुए उन्होंने इस ट्रॉफी को जीतने के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी में अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि उनके पास फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए अब षंड नहीं बचे हैं।

Sanju Samson
Sanju Samson

इसके बाद उन्होंने बताया था कि जब टी-20 विश्व कप 2024 में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, तब भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करने का सपना देख रहे थे।इसके बाद संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा था कि, “मुझे यह एक सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत-बहुत खुश हूं। अब मेरे पास अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए शब्द नहीं है।

Sanju Samson
Sanju Samson

मैं अभी इस दौर से गुजर रहा हूं। तभी तो अब यह थोड़ा अनरियल सा लग रहा है। लेकिन अब यदि मैं ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है, महोदय, यह सब एक-दो साल पहले शुरू हुआ था। क्यूंकि जब मैं वेस्ट इंडीज में 2024 विश्व कप जीतने वाली टीम के साथ था। तब मैं एक भी मैच नहीं खेल पाया था। इसके बाद मैं लगातार कल्पना करता रहा हूं। मैं सपने देखता रहा। मैं मेहनत करता रहा। यही वह काम था जो मैं तब करना चाहता था।”

संजू सैमसन को मिला सचिन तेंदुलकर का सपोर्ट :-

टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बताया था कि वह जब नहीं खेल रहे थे, तब वह निराश थे और उन्होंने तब सचिन तेंदुलकर से बातचीत की थी।

Sanju Samson
Sanju Samson

इसके आगे उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि मैं सचिन साहब के लगातार संपर्क में रहा हूं। मेरा मतलब सचिन तेंदुलकर साहब से है। जब मैं ऑस्ट्रेलिया में बाहर बैठा था, तब मैं कोई मैच नहीं खेल रहा था। इसके बाद मैंने सोचा अब किस तरह की मानसिकता की ज़रूरत है। इसके बाद मैंने सचिन पाजी से संपर्क किया और उनसे बहुत लंबी-लंबी बातें कीं थी।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version