टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू सैमसन ने रिपोर्टर के सवाल का मजेदार लेकिन समझदारी भरा जवाब दिया।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 89 रनों की अहम पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि उन्होंने लगातार दो मैचों में शतक से चूक गए, तो सैमसन ने बेहद मजेदार लेकिन समझदारी भरा जवाब दिया।

“मैंने दो शतक मिस नहीं किए” – संजू सैमसन

संजू सैमसन ने रिपोर्टर के सवाल पर मुस्कुराते हुए कहा कि उन्होंने दो शतक मिस नहीं किए हैं।

उन्होंने कहा, “भाई, मैंने दो शतक मिस नहीं किए हैं। मैंने 97 और 89 रन बनाए हैं, यह भी बहुत बड़ी बात है।”

सैमसन ने आगे कहा कि कई बार क्रिकेट में किस्मत साथ नहीं देती, लेकिन कभी कभी वही किस्मत आपके पक्ष में भी काम करती है।

लगातार दो मैचों में खेली शानदार पारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में नाबाद 97 रन बनाए थे। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रनों की तेज पारी खेलकर भारत को 253 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

हालांकि, दोनों ही मौकों पर वह शतक से थोड़े अंतर से चूक गए, लेकिन उनकी पारियां भारत की जीत में बेहद अहम साबित हुईं।

टीम से बाहर होने के बाद भी नहीं हारी उम्मीद

संजू सैमसन के लिए पिछले कुछ समय आसान नहीं रहा था। एशिया कप 2025 के दौरान टीम मैनेजमेंट ने शुभमन गिल (Shubman Gill) को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ ओपनिंग का मौका दिया, जिसके बाद सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया और बाद में टीम से बाहर भी होना पड़ा।

इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) की घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भी मौका मिला, जिससे सैमसन के लिए टीम में वापसी और मुश्किल हो गई।

मुश्किल समय में परिवार का मिला साथ

सैमसन ने बताया कि मुश्किल समय में उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूरी बना ली थी, ताकि वह अपने खेल पर ध्यान दे सकें।

उन्होंने कहा कि जब उनके करियर में कठिन समय चल रहा था, तब उनके करीबियों ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपने खेल पर फोकस किया, जिसका फायदा अब उन्हें मिल रहा है।

अब टीम के लिए मैच जिताने पर है फोकस

सैमसन ने कहा कि उन्हें टीम में मौका मिलने का पूरा फायदा उठाना है और भारत के लिए मैच जीतने में योगदान देना है। उनके अनुसार टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम पारियां खेलना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version