T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 17 फरवरी को 33 वां मैच स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
इस टूर्नामेंट में अभी तक इन दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए स्कॉटलैंड की टीम को एक में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दूसरी तरफ नेपाल की टीम को अपने तीनों मैचों में हार मिली है। लेकिन आज के इस मैच को जीत कर यह टीम इस टूर्नामेंट से जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी।
आज इस तरह की हो सकती है स्कॉटलैंड की टीम :-
अपने पिछले मैच में स्कॉटलैंड की टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हार मिली थी। तब उस मैच में स्कॉटलैंड की तरफ से रिची बैरिंगटन और माइकल जोन्स ने अच्छी पारियां खेली थी। लेकिन उस मैच में उनके गेंदबाज कुछ नहीं कर पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

स्कॉटलैंड की संभावित एकादश : जॉर्ज मुन्सी, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, टॉम ब्रूस, रिची बेरिंगटन (कप्तान), माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, मार्क वॉट, ब्रैड करी और सफयान शरीफ।
इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज नेपाल की टीम :-
अपने पिछले मैच में नेपाल की टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में उनके बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज इस मैच में उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की आस रहने वाली है। वहीं आज इस मैच को जीत कर यह टीम शानदार विदाई लेना भी चाहेगी।

नेपाल की संभावित एकादश : कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दिपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलशन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने और शेर मल्ला।
कैसी रहेगी आज वानखेड़े स्टेडियम की पिच :-
वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के खेलने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती जाती है। इस मैदान पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं।

क्यूंकि यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी होती है। जबकि यहां की पिच फ्लैट होती है। तभी तो यहां पर हमें हमेशा हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन रात के मुकाबलों में यहां पर ओस की भूमिका भी अहम होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें यहां पर अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज अहमदाबाद का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 17 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। तभी तो ऐसे में मैच बिना किसी रूकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







