Monday, February 23

IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को सुपर-8 स्टेज पर अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा बीते दिन रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका हर पहलू में मेजबान टीम इंडिया से बेहतर दिखाई दी थी। इस मैच में अफ्रीकी कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

इसके चलते हुए डेविड मिलर की 63 रन की पारी के दम पर यह टीम 188 रन का लक्ष्य निर्धारित करने में कामयाब रही थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं भारतीय टीम की इस हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी गलती बताई है।

सूर्यकुमार यादव ने बताई अपनी हार की वजह :-

इस मैच को हारने के बाद पोस्ट मैच प्रेजन्टेशन में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमारी गेंदबाजी तो अच्छी हुई थी लेकिन बल्लेबाजी इससे कहीं बेहतर हो सकती थी। इस मैच में उन्होंने साझेदारी नहीं होने को टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारन बताया है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पावरप्ले में बाजी हमारे हाथ से फिसल गई थी।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके बाद भारतीय कप्तान ने कहा था कि, “शुरुआत में हम हमेशा मैच में बने रहे, हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। 7 से 15 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और फिर हमने वापसी की थी। वहीं हमारी गेंदबाजी अच्छी रही थी लेकिन बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी। कभी-कभी आपको सोचना पड़ता है कि आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते लेकिन हार सकते हैं। हमें जिस तरह की साझेदारियां चाहिए थीं, वैसी नहीं बन पाईं थी।”

भारतीय कप्तान ने बुमराह-अर्शदीप की करी तारीफ :-

इसके साथ ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की काफी तारीफ की थी। क्यूंकि उन्होंने क्रमश: 3 और 2 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा था। इसके बाद इस भारतीय जोड़ी की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि इन दोनों की पार्टनरशिप बेहद घातक है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

इसके बाद उन्होंने कहा कि, “हर कोई जानता है कि अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी कितनी घातक रही है। क्यूंकि इन दोनों ने आठ-आठ ओवर फेंके, पांच विकेट लिए और 45-50 रन दिए हैं। इसके अलावा ये साझेदारियों में अच्छी गेंदबाजी करते हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर मुझे काफी अच्छा लगा है। वहीं अब मुझे पूरी उम्मीद है कि हम अगले मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी, अच्छी गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग करेंगे। इसके अलावा हम इन चीजों को सरल रखकर मैच जीतने की कोशिश करेंगे।”

टीम इंडिया को जीतने होंगे अपने अगले दोनों मैच :-

indian cricket team
indian cricket team

इसके अलावा अब भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीम से अपने अगले 2 मुकाबले जरूर जीतने होंगे। वहीं ये दोनों मैच उनको अच्छे-खासे अंतर से जीतने होंगे। क्योंकि 76 रन की हार के चलते हुए अब टीम इंडिया का नेट रनरेट -3.800 हो गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version