आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड ने इंडिया के खिलाफ अहम मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया हैं। जबकि, टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगी वो खिताब अपने नाम कर लेगा।
इंडिया–न्यूजीलैंड के लिए दांव पर खिताब
टीम इंडिया ने अब तक इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी क्रिकेट खेलकर फाइनल में जगह बनाई हैं। वहीं न्यूजीलैंड ने भी मुश्किल परिस्थितियों में भी अच्छा खेल दिखाते हुए खिताब जीतने की चुनाई पेश की है। दोनों को अब तक 1–1 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं।
जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो खिताब अपने नाम कर लेगी। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग हैं।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहेगा। क्योंकि ड्यू आने से बल्लेबाजी आसान हो जाएगी और आखिरी में गेंद ग्रिप करना मुश्किल होगा।
न्यूजीलैंड टीम ने इस मैच के लिए कोई बदलाव नहीं किया।
अच्छा क्रिकेट खेलने पर सूर्या का ध्यान
दूसरी ओर इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। क्योंकि बाद में ड्यू का असर काफी ज्यादा होगा। हालांकि उनका ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर हैं।
इंडिया ने पिछले मैच की तुलना में इस मुकाबले में कोई भी बदलाव नहीं किया है।
बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों को मदद देती थी लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा हैं। इस बार शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग हैं और उसके बाद यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बन जा रही हैं जहां पर वो आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। हालांकि धीमी गेंदें थोड़ी रुककर जरूर आती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल (उपकप्तान), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







