टीम इंडिया के लिए साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जब भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही थी तब वो न सिर्फ डिफेंडिंग चैंपियन थी बल्कि वो इस बार के खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार भी थी।

जब से टी20 वर्ल्ड कप शुरू हुआ हैं तब से वो उस फॉर्म में कभी नजर ही नहीं आई हैं। ग्रुप स्टेज में हर मैच काफी टक्कर का हुआ था और सुपर 8 में तो उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा हार का सामना भी करना पड़ा जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

हालांकि अभी भी टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज करनी होगी एकतरफा जीत

टीम इंडिया को अब सुपर 8 में दो और मैच खेलने हैं और उनका अगला मैच जिम्बाब्वे से होना हैं। जिम्बाब्वे ने भले ही श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज में हराया था लेकिन वो मुकाबले श्रीलंका में खेले जा रहे थे जहां स्लगिश विकेट देखने को मिल रही थी।

लेकिन अब उन्हें अपने मैच इंडिया में खेलने आईं जहां पर बल्लेबाजी के लिए थोड़ी अच्छी विकेट होने के साथ साथ बाउंड्री भी थोड़ी छोटी होगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज करनी हैं 100 रनों से जीत

सुपर 8 के पहले मैच में उन्हें वेस्टइंडीज के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे और इंडिया के बीच मैच 26 फरवरी को चेन्नई में खेला जाना हैं।

अगर टीम इंडिया इस मुकाबले वैसे ही जीत दर्ज करती है जैसे विंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ की थी तो उनका नेट रन रेट में काफी उछाल देखने को मिलेगा और वो –3.80 से बढ़कर सीधे प्लस में पहुंच जाएगा।

यहीं नहीं अगर वो इस मार्जिन से नहीं भी जीतती हैं तो भी उनके पास क्वालीफाई करने का मौका हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा मैच

टीम इंडिया को अपना आखिरी लीग मैच वेस्टइंडीज से खेलना हैं और अगर वो यह मुकाबला जीत जाती हैं तो 4 प्वाइंट के साथ क्वालीफाई कर सकती हैं। हालांकि इस स्थिति में सिर्फ एक ही मुश्किल हैं कि साउथ अफ्रीक को अपना मैच वेस्टइंडीज से जीतना होगा वरना इंडिया और वेस्टइंडीज के पॉइंट्स बराबर हो जाएंगे और ऐसे में नेट रन रेट पर बात आ जाएगी। इसलिए इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच बड़े मार्जिन से ही जीतना होगा।

टीम इंडिया के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के समीकरण

  • टीम इंडिया को अपने दोनों मैच जीतने हैं और वेस्टइंडीज अपने दोनों मैच हार जाये।
  • वेस्टइंडीज अगर साउथ अफ्रीका से जीत जाती हैं, टीम इंडिया को अपने दोनों मुकाबलों में से कोई एक प्लस के मार्जिन से जीतना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version