Wednesday, February 25

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई हैं।

इंग्लैंड ने एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान के अर्धशतक और फखर जमान की छोटी लेकिन तेज तर्रार पारी के चलते 164 रन बोर्ड पर लगाए थे।

पल्लेकेले की धीमी पीठ है पर यह स्कोर अच्छा नहीं लेकिन लड़ने लायक मान जा रहा था।

शाहीन ने दिलाई पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत

पाकिस्तान ने पावरप्ले के शुरुआती 3 ओवरों में धमाकेदार शुरुआत भी की। पिछले मैच के हाईएस्ट स्कोरर फिल साल्ट इनिंग की पहली ही गेंद में बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

अफरीदी की इस मैच में वापसी हुई थी और वो पहले ओवर में विकेट लेने के लिए जाने जाते है और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।

कप्तान ब्रुक ने किया फ्रंट से लीड

पहला विकेट गिरने के बाद इस बार नंबर 3 पर हैरी ब्रुक आये। कप्तान ब्रुक ऊपर आकर मैसेज देना चाहते थे कि वो इस मैच को जिताकर सेमीफाइनल में जाना चाहते हैं।

जॉस बटलर की खराब फॉर्म फिर बरकरार रही और वो 3 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम मुश्किल में थी और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे लेकिन कप्तान हैरी ब्रुक दूसरी तरफ से अपना अटैकिंग अंदाज जारी रखे हुए थे।

जैक्स और हैरी की जोड़ी में छीना पाकिस्तान के हाथ से मैच

जैकब बेथल भी थोड़ी देर ही ब्रुक का साथ दे पाये और वो भी पावरप्ले में शाहीन का शिकार हो गए। इंग्लैंड की टीम पावरप्ले में 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन ब्रुक आज दुसरे मूड में थे।

पहले उन्होंने सैम करन के साथ मिलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और उसका बाद उन्होंने विल जैक्स के साथ मिलकर न सिर्फ बाउंड्री लगाई बल्कि रनिंग बिटवीन द विकेट का भी शानदार नजारा पेश किया।

ब्रुक ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, टी20 वर्ल्ड कप में।ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

हैरी ब्रुक ने फ्रंट से लीड करते हुए टी20 में अपना पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने पल्लेकेले की मुश्किल पिच पर मात्र 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर दिया और इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले न सिर्फ इंग्लैंड के पहले बल्कि दुनिया के भी पहले कप्तान बन गये हैं।

इससे पहले बतौर कप्तान सबसे ज्यादा स्कोर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम पर था जिन्होंने 2010 में इंडिया के खिलाफ 98 रन बनाए थे।

बर्बाद गया शाहीन का शानदार स्पेल

यहीं नहीं ब्रुक के इस शतक के साथ यह टी20 वर्ल्ड कप में रन चेस में चौथा शतक है। हालांकि शतक बनाने के बाद ब्रुक शाहीन की गेंद पर बोल्ड हो गये। शाहीन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाकर टीम को मैच में बनाए रखने की भरपूर कोशिश की।

इंग्लैंड ने किया लगातार 5वीं बार सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

ब्रुक के आउट होते ही इंग्लैंड की टीम में पैनिक शुरू हो गया। इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम ओवरों में 10 रन चाहिए थे। लेकिन उन्होंने 2 ओवरों में 5 रन बनाकर 2 विकेट खो दिए। हालांकि आखिरी में आर्चर ने सलमान की गेंद पर चौका जड़कर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version