Wednesday, February 25

जब साल 2026 का टी20 वर्ल्ड कप शुरू हुआ था तो टीम इंडिया न सिर्फ इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही थी बल्कि वो इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार भी थी। हालांकि जब से यह मल्टी नेशन इवेंट शुरू हुआ हैं तब से वो डिफेंडिंग चैंपियन की तरह तो बिल्कुल नहीं खेली हैं।

हर मैच में उन्हें सामने वाली टीमों ने टक्कर दी हैं और सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने इंडिया को हराकर उनका सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया हैं। तो चलिए जानते हैं के अब अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करना हैं तो अपने नेट रन रेट को कैसे पॉजिटिव में लाना होगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार पड़ी भारी

साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में एकतरफा जीत हासिल की थी। अफ्रीकी टीम ने इंडिया को 76 रनों से हराया था। इस हार की बदौलत भारतीय टीम का नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब हो गया हैं। टीम इंडिया का नेट रन रेट –3.80 हैं।

टीम इंडिया को IND vs ZIM मुकाबले में नेट रन रेट सुधारने के लिए क्या करना होगा

अगर टीम इंडिया को अपना रन रेट पॉजिटिव में लाना हैं, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मुकाबला बड़े मार्जिन से जीतना होगा। तब जाकर इंडिया का नेट रन रेट पॉजिटिव होगा।

अगर भारत जिम्बाब्वे के पहले बल्लेबाजी करे, तो वो मैच उन्हें लगभग 77 रन या उससे ज्यादा से जीतना जरूरी है। छोटी मार्जिन की जीत से NRR में कोई खास सुधार नहीं होगा।

अगर भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ चेज करे, तो मैच बहुत जल्दी खत्म करना होगा।

टीम इंडिया को अगर 101 रन का टारगेट मिलता है तो वो उन्हें 7.1 ओवर में चेज करना होगा।

121 रन – 8.4 ओवर

141 रन – 10 ओवर

161 रन – 11.3 ओवर

181 रन – 12.5 ओवर

अगर टीम इंडिया इस मार्जिन से मैच जीतने में काबिल होती हैं तो उनका नेट रन रेट –3.80 से बढ़कर +0.01 हो जाएगा और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाला मैच सिर्फ उन्हें जीतना होगा। और अगर वो मैच जीत जाती हैं तो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

वेस्टइंडीज के हाथ में हैं टीम इंडिया का भविष्य

वहीं अगर वेस्टइंडीज अपना अगला मैच साउथ अफ्रीका से जेट जाती हैं तो फिर टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा और फिर कोई चमत्कार ही उन्हें वहां पहुंचा सकता हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version