Monday, February 2

टी-20 विश्व कप के 10वें सीज़न की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। यह भारत और श्रीलंका की मेज़बानी में किया जाना है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। पाकिस्तान और भारत एक ग्रुप में हैं और भारत भी सिर्फ एक वॉर्म-अप मैच खेलेगा, जो 4 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा।

पहले दिन खेले जाने वाले वार्म-अप मैचों की जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वार्म-अप मैचों की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। दिन का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड (Afghanistan vs Scotland) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दोपहर 3 बजे (IST) शुरू हुआ।

दूसरा वार्म-अप मैच शाम 5 बजे नवी मुंबई में खेला जाएगा। इस मैच में आयुष बडोनी की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम बनाम अमेरिका (India A vs USA) में होगा। इस मुकाबले में तिलक वर्मा, रियान पराग और तेज गेंदबाज मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। खास बात यह है कि तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। वह टी20 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं।

दिन का अंतिम वार्म-अप मुकाबला शाम 7 बजे चेन्नई में कनाडा और इटली (Canada vs Italy) के बीच खेला जाएगा। इन मुकाबलों से टीमों को अपने खिलाड़ियों की फिटनेस जांचने और सही संयोजन तय करने का मौका मिलेगा।

2 फरवरी के टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैच:

  • अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड- बेंगलुरु (बीसीसीआई CoE)- दोपहर 3 बजे
  • इंडिया ए बनाम USA- नवी मुंबई- शाम 5 बजे
  • कनाडा बनाम इटली- चेन्नई- शाम 7 बजे

वार्म-अप मैचों के जरिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही हैं, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उत्साह और रोमांच बढ़ता जा रहा है।

इंडिया ए बनाम USA वार्म- अप लाइव मैच फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?

वॉर्म- अप मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं तो शुरुआतन के 5 मिनट तक देख सकते हैं, पूरा मुकाबला देखने के लिए  ioHotstar का सब्सक्रीपसन होना जरुरी है।

कनाडा बनाम इटली वार्म- अप लाइव मैच फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें?

टी20 वर्ल्ड कप के वार्म-अप मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अंग्रेज़ी कमेंट्री के साथ मैच देखने के लिए दर्शक Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर ट्यून कर सकते हैं।

अगर आप मैच मुफ्त में देखना चाहते हैं, तो शुरुआती 5 मिनट तक लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इस टूर्नामेंट के पूरे मुकाबले का आनंद लेने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

वॉर्म-अप मैच कहां लाइव देखें

वॉर्म- अप मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

वॉर्म-अप मैच कैसे लाइव देखें

वॉर्म-अप मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version