टी20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट इंडिया और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हैं। मल्टीनेशन इवेंट के लिए सभी टीमें जद्दोजहद कर रही हैं।
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन हैं और उनका लक्ष्य घर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने को होगा। इस मल्टीनेशन इवेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाना हैं।
भारतीय टीम ने पहले मैच में यूएसए को हराकर जीत से शुरुआत की थी और अब उनका अगला मुकाबला नामीबिया के साथ खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप इंडिया बनाम नामीबिया के मैच को फ्री में कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।
इंडिया बनाम नामीबिया के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया बनाम नामीबिया के बीच मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे और मुकाबला 7:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया बनाम नामीबिया के बीच मैच का फॉर्मेट?
इंडिया बनाम नामीबिया के बीच तीसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। यह मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाना हैं।
भारत में इंडिया बनाम नामीबिया मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम नामीबिया के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
टीवी- स्टार स्पोर्ट्स
इंडिया बनाम नामीबिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम नामीबिया के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार
इंडिया बनाम नामीबिया मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम नामीबिया मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
टीम इंडिया स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
नामीबिया स्क्वाड
गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो।







