Thursday, February 19

टी20 वर्ल्ड 2026 स्टेज ख़त्म होने वाला हैं। सुपर 8 के लिए सभी टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब बचे हुए ग्रुप स्टेज के मैच सुपर 8 की तैयारी के लिहाज से अहम हैं। क्योंकि, उसमें टीमें पहले से ही डिसाइड हैं।

श्रीलंका का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होना हैं। ज़िम्बाब्वे ने पहली बार सुपर 8 में जगह बनाई हैं। ऑस्ट्रेलिया को इस टूर्नामेंट में हराकर उन्होंने सभी को पुराने दौर की टीम की याद दिलाई हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप श्रीलंका और ज़िम्बाब्वे के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच मैच कोलोंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे और मुकाबला 3:00 बजे शुरू होगा।

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच मैच का फॉर्मेट?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। ताकि सुपर 8 में वो जीत के साथ एंट्री कर सकें।

भारत में श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

टीवी- स्टार स्पोर्ट्स

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- जिओहॉटस्टार

श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी श्रीलंका बनाम ज़िम्बाब्वे मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

श्रीलंका स्क्वाड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दूषन हेमंता, डुनिथ वेललागे, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा

जिम्बाब्वे स्क्वाड

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version