India vs Zimbabwe Match Prediction: भारत चेन्नई की पिच का फायदा उठाते हुए अपनी गहरी बल्लेबाज़ी और मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश करेगा। वहीं ज़िम्बाब्वे बेखौफ खेल दिखाकर टूर्नामेंट के बड़े दावेदारों को चौंकाने की उम्मीद से उतरेगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इसका असर सुपर 8 की अंतिम वक्त पॉइंट्स टेबल पर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको आंकड़ों और टीमों के हालिया फॉर्म को देखते हुए यह बताएंगे कि इस मैच में कौन-सी टीम जीत सकती है।
मैदान के आंकड़े (टी20 इंटरनेशनल, एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
- पहली पारी का औसत स्कोर – 181 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर – 159 रन
- हाईएस्ट स्कोर -200/4, कनाडा बनाम अफगानिस्तान
- लोएस्ट स्कोर -103/10, यूएसए बनाम नीदरलैंड
- हाईएस्ट टोटल चेज़ -183/5, अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
- लोएस्ट टोटल डिफेंडेड – 167/5, इंडिया बनाम न्यूजीलैंड
भारत का हालिया फॉर्म
भारत इस समय सुपर 8 ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं, जिनके नाम 180 रन दर्ज हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं।
अपने पिछले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पावरप्ले में ही ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने सधी हुई गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शिवम दुबे ने 42 रन जरूर बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। महाराज ने 3 और यानसेन ने 4 विकेट झटकते हुए भारत को 111 रन पर समेट दिया, और मुकाबला 76 रन से अपने नाम कर लिया।
T20 World Cup 2026 में भारत : लास्ट 5 मैच – W, W, W, W, L
ज़िम्बाब्वे का हालिया फॉर्म
ज़िम्बाब्वे इस समय सुपर 8 ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में एक हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में टीम के लिए सबसे ज़्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाए हैं, जिनके खाते में 180 रन हैं। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुज़रबानी 11 विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं।
अपने पिछले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 107 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शुरुआत में ब्रैंडन किंग और शाई होप जल्दी आउट हो गए, हेटमायर ने 34 गेंदों पर 85 रन ठोके, जबकि पॉवेल ने 35 गेंदों में 59 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर ने भी अहम योगदान देकर टीम को टूर्नामेंट के सर्वोच्च स्कोर 254 रन तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर तक 20 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। ब्रैड इवांस ने 43 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, इस मैच में ज़िम्बाब्वे की टीम को 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
T20 World Cup 2026 में ज़िम्बाब्वे: लास्ट 5 मैच – L, W, W, W, L
IND vs ZIM: हेड टू हेड रिकॉर्ड (पिछले 10 मैचों में)
भारत – 7
ज़िम्बाब्वे– 3
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह
ज़िम्बाब्वे: सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मपोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मासाकाद्ज़ा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, ब्रेंडन टेलर
संभावित बेस्ट प्रदर्शन
सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज – सूर्याकुमार यादव (भारत), ब्रायन बेनेट (ज़िम्बाब्वे)
सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज – जसप्रीत बुमराह (भारत), ब्लेसिंग मुज़रबानी (ज़िम्बाब्वे)
सबसे अधिक छक्के – अभिषेक शर्मा (भारत), टोनी मुनयोंगा (ज़िम्बाब्वे)
प्लेयर ऑफ द मैच – ईशान किशन (भारत)
अनुमानित स्कोर (यदि पहले बल्लेबाजी करें)
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम भारत का स्कोर – 230+
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम ज़िम्बाब्वे का स्कोर – 160+
आज का मैच जीतने वाली टीम: भारत
ध्यान दें: यह आर्टिकल उपलब्ध आंकड़ों और हालिया प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है।







