वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 ग्रुप 1 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, खासकर वेस्टइंडीज के लिए, जिसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी है।
दोनों टीमों ने सुपर 8 में अपने पहले पहले मैच जीतकर सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं और जो भी आज का मैच जीतेगा वो लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के अभियान की दिशा तय कर सकता है।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका मानना है कि शुरुआत में पिच पर स्पिनरों को मदद मिल सकती है और बाद में लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहेगा। टीम में पिछले मैच की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया है और सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है।
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के कप्तान शाई हॉप ने बताया कि अहमदाबाद की कंडीशन से वो अच्छी तरफ से वाकिफ हैं और अच्छा खेलने पर उनका ध्यान हैं। साउथ अफ्रीका भी पिछले मैच की तरह इस मुकाबले में भी कोई बदलाव नहीं किया है और सेम प्लेइंग इलेवन खिलाई है।
धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है पिच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों को मदद देती है और वो आसानी से बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। लेकिन इस पिच पर धीमी गति के गेंदबाज या फिर कटर्स और स्लो गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।
बड़े मैदान की वजह से बल्लेबाजों को जोखिम लेकर खेलना पड़ता है। नई गेंद से शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी कठिन हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पूरे 20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
WIvs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
SA प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
WI प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ







