Friday, February 27

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के चलते वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 176 रन बनाने में ही सफल हुई।

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़े मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और ब्रैंडन किंग ने शुरुआती 2 ओवरों में धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों में 2 ओवरों में ही 29 रन जोड़ दिए और लगा कि अफ्रीकी कप्तान का पहले गेंदबाजी करने का फैसला गलत तो नहीं हुई।

अच्छी शुरुआत के बाद फिसली वेस्टइंडीज की टीम

कप्तान ने तीसरे ओवर में फिर से गेंदबाजी में बदलाव किया और अपने सबसे भरोसेमंद और अनुभवी गेंदबाज कागीसो रबादा को गेंद सौंपी और वो अपने कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खाते उतरे।

उन्होंने पहले शाई होप और उसके बाद शिमरों हेटमायर को एक ही ओवर में चलता कर दिया। उसके बाद अफ्रीका के गेंदबाज लगातार अपना शिकंजा कसते चले गए।

पावरप्ले में ही वेस्टइंडीज की टीम को 54 रनों पर 4 झटके लग गए थे।

11वें ओवर में वेस्टइंडीज ने गंवाए 7 विकेट

विंडीज़ बल्लेबाज मुश्किल परिस्थिति होने के बाद भी लगातार खराब शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। देखते ही देखते वेस्टइंडीज की आधी टीम 7वें ओवर के पहले ही पवेलियन पहुंच चुकी थी।

वेस्टइंडीज ने अपने पावर हिटर रोमारियो शेफर्ड से पहले मैथ्यू फोर्ड को भेजा ताकि वो उनको आखिरी के ओवरों के लिए बचा सकें। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और फोर्ड भी सस्ते में निपट गए।

रोमारियो को भले ही विंडीज़ टीम बचाना चाहती थी लेकिन उन्होंने दिखाया कि वो ऊपर आकर पारी को भी सम्भाल सकते हैं।

शेफर्ड और होल्डर की 8वें विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी के चलते अच्छी स्थिति में पहुंची वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज की टीम 11वें ओवर से पहले 83 रनों पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन होल्डर और शेफर्ड ने पारी को संभालने का बेड़ा उठाया। जेसन और रोमारियो ने शुरू में समय लिया और खराब गेंदों को बाउंड्री पार भेजते रहे।

हालांकि अंतिम ओवरों में दोनों ने अपने हाथ खोले और गेंदबाजों पर अटैक किया। दोनों ने टी20 इंटरनेशनल में 8वें विकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी की। उन्होंने 89 रनों की साझेदारी की।

होल्डर और शेफर्ड की शानदार पारियों के चलते वेस्टइंडीज ने रन बनाए। होल्डर ने 31 गेंदों में 49 तो वहीं शेफर्ड ने 37 गेंदों में 52 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 176 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version