Friday, February 27

TEZ फ्री फायर MAX इंडिया चैम्पियनशिप (FFMIC) 2026 का आगाज़ हो चुका है। भारत की 48 टॉप ईस्पोर्ट्स टीमों के बीच जोरदार मुकाबलों का देखने को मिलेगा। साल के पहले बड़े टूर्नामेंट के तौर पर वीक 1 का पहला दिन पूरे सीज़न की दिशा तय करने वाला है। फैंस को बैटल रॉयल एक्शन देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको ग्रुप स्टेज वीक 1 डे 1 के सभी डिटेल्स के बारे में बताएंगे।

ग्रुप स्टेज वीक 1, डे 1 के बारे में जानें

ग्रुप स्टेज ही वह चरण है जहां टीमों की असली काबिलियत सामने आती है। यहां सिर्फ एक अच्छा मैच काफी नहीं होता, लगातार बेहतरीन प्रदर्शन जरूरी है। इस बार “Feel the Fire” थीम के साथ टीमें सिर्फ पॉइंट्स के लिए नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने के मकसद से मैदान में उतर रही हैं।

वीक 1 में ग्रुप A की 12 टीमें आमने-सामने होंगी, और उनका लक्ष्य साफ है। वीक 2 में अपनी जगह को  मजबूत करना होगा।

इवेंट शेड्यूल और फॉर्मेट

  • तारीख: 26 फरवरी 2026
  • समय: शाम 5:30 बजे (IST)
  • फॉर्मेट: हर ग्रुप के लिए 6 हाई-इंटेंसिटी मुकाबले
  • क्वालीफिकेशन नियम: सिर्फ टॉप 9 टीमें ही वीक 2 में पहुंचेंगी

नॉकआउट स्टेज (20 मार्च – 5 अप्रैल): कड़ा मुकाबला, जहां से फाइनलिस्ट तय होंगे।
ग्रैंड फाइनल (18 – 19 अप्रैल): Point Rush और Champion Rush फॉर्मेट में चैंपियन का फैसला होगा।

यानि तीन टीमों का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। ऐसे में हर किल और हर प्लेसमेंट पॉइंट बेहद कीमती होगा।

पहले वीक 1 में  ग्रुप A की टीमें

पहले दिन के मैचों में अनुभवी और नई उभरती टीमों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा:

  1. The Knights
  2. IQOO Total Gaming Esports
  3. Atomic Esports
  4. Emz Esports
  5. IQEsports
  6. Skull Esports
  7. TW-Esports
  8. Autobotz Esports
  9. Assassins Army Esports
  10. FX Elite
  11. Arise Esports
  12. Team Tamilas

FFMIC का लाइव मैच कहां देखें?

सभी रोमांचक मुकाबले आधिकारिक Free Fire MAX Esports India यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। यहां फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को सपोर्ट भी कर सकते हैं।

गेमिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version