Thursday, March 19

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का चौथा मैच भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच दुबई में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 58 रनों से आसान जीत हासिल हुई। इस तरह से उन्होंने अपने लगातार 10 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में हार का सिलसिला तोड़ दिया है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को उनके 36 गेंदों पर 57* रनों की शानदार पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Sophie Devine - Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand
Sophie Devine – Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand

भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। उनकी ओर से कप्तान सोफी डिवाइन 36 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 57* रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि जॉर्जिया प्लिमर ने 23 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों के साथ अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।

India vs New Zealand: भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा बेहद ही खराब

Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand -2
Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand

भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी खराब प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव नहीं बना सकीं। हालांकि, उनकी ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 4 ओवरों में 27 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए और अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उनके अलावा, आशा शोभना ने 4 ओवरों में 22 रन खर्च करते हुए 1 विकेट और अरुंधति रेड्डी ने 4 ओवरों में 28 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किए।

Women T20 World Cup 2024: भारत को न्यूजीलैंड के सामने 58 रनों से मिली बड़ी हार

दुबई की पिच पर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारत को उनके रन चेज के दौरान कहीं भी वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने विपक्षी टीम को 19 ओवरों में मात्र 102 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया, जिसके चलते भारत को 58 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

लिया तहुहू और रोजमेरी मेयर की गेंदबाजी रही बेहद ही शानदार

Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand-1
Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand

कीवी टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को बैकफुट पर धकेलकर रखा। उनकी ओर से तेज गेंदबाज रोजमेरी मेयर और लिया तहुहू ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। जहां एक ओर मेयर ने 4/19 का प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरी ओर तहुहू ने भी 3/15 का बेहतरीन स्पेल फेंका। उनके अलावा, ईडन कार्सन को 2 और अमेलिया केर को 1 विकेट मिला।

Eden Carson, Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand
Eden Carson – Women T20 World Cup 2024, India vs New Zealand

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A की अंक तालिका 2 अंकों और +2.900 के साथ पहले स्थान पर और भारतीय महिला टीम 0 अंक और -2.900 के नेट रन रेट के साथ 5वें स्थान पर आ गई है।

Women T20 World Cup 2024 में भारत और न्यूजीलैंड कब खेलेंगी अपना अगला मुकाबला?

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में न्यूजीलैंड महिला टीम को अपना अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ 08 अक्टूबर को दुबई में खेलना है। वह मुकाबला उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। इसके आलावा, भारतीय महिला टीम को इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा मुकाबला पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ 06 अक्टूबर को दुबई में खेलना है। वह उस मुकाबले में एक बड़ी जीत हासिल करने के उद्देश्य से उतरेंगी, ताकि वह अपना नेट रन रेट कवर कर सकें।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version