टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों गुवाहाटी टेस्ट में 408 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही उनका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने का सपना चकनाचूर होता हुआ नज़र आ रहा है। इस हार के बाद उनकी पॉइंट्स टेबल में स्थिति और खराब हो गई है और वे पहली बार पाकिस्तान से भी रैंकिंग के मामले में नीचे खिसक चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है डब्ल्यूटीसी रैंकिंग का हाल?

पांचवें नंबर पर खिसकी टीम इंडिया

Team India Standing In WTC Points Table 2025-27
Team India Standing In WTC Points Table 2025-27

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकिल में 3 सीरीज खेल चुकी है और 3 सीरीज होना बाकी हैं। भारतीय टीम को दो टेस्ट सीरीज विदेश में और एक घर में खेलनी है। भारतीय टीम को अब अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ उनके घर में खेलनी है और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में न्यूज़ीलैंड का दौरा करना है।

2027 में ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 मैच की सीरीज के लिए भारत आएगी। टीम इंडिया के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का सफर आसान नहीं है, क्योंकि इन सभी सीरीज को मिलाकर 9 मुकाबले बचे हुए हैं। भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है और उनके 48.150 प्रतिशत हैं।

फाइनल में पहुँचने के लिए 8 मुकाबलों में दर्ज करनी पड़ेगी जीत

भारतीय टीम अब बचे हुए 9 मैचों में से 8 जीतती है तो उसका प्रतिशत 70 के पास पहुँच जाएगा और अगर 7 मुकाबले जीतने में सफल होती है तो वह 60 प्रतिशत के आसपास पहुँचेगा। हालाँकि इस परिस्थिति में टीम इंडिया को अन्य टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा कि उनके नतीजे उलटे आएँ ताकि भारतीय टीम को फायदा मिले। अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3 फाइनल खेले गए हैं और उसमें अगर टॉप 2 टीमों का पॉइंट प्रतिशत देखें, तो वह 64–68 के बीच रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम है टॉप पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल नंबर 1 पर मौजूद है। उसने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज करते हुए 100 प्रतिशत के साथ टॉप पर बनी हुई है। जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने 3 में से 2 मुकाबले जीतकर 67 प्रतिशत हासिल किए हैं। वहीं श्रीलंका की टीम नंबर 3 पर है और उसके 67 प्रतिशत पॉइंट हैं।

पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऐसा हो रहा है कि पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में भारत से ऊपर पहुँची है। उसने फिलहाल 2 मैच खेले हैं और उसके 50 प्रतिशत पॉइंट हैं।

WTC पॉइंट्स टेबल

Rank Team Matches Won Lost Draw Points PCT (%)
1 Australia 4 4 0 0 48 100.000
2 South Africa 4 3 1 0 36 75.000
3 Sri Lanka 2 1 0 1 16 66.670
4 Pakistan 2 1 1 0 12 50.000
5 India 9 4 4 1 52 48.150
6 England 6 2 3 1 26 36.110
7 Bangladesh 2 0 1 1 4 16.670
8 West Indies 5 0 5 0 0 0.000
9 New Zealand 0 0 0 0 0 0.000

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version