अंडर 19 वर्ल्ड कप ऐसा टूर्नामेंट है जहाँ प्लेयर्स को वर्ल्ड लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सबसे पहले इसी मल्टीनेशनल इवेंट में अपने टैलेंट की झलक दिखाई थी। उसके बाद ही वे आगे चलकर बड़े खिलाड़ी बने हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप का सुपर 6 राउंड जल्द शुरू होने वाला है और लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने वाले हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में कई शानदार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए हैं, जिसमें वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, ओलिवर पीक, जेम्स रयू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है अंडर 19 वर्ल्ड कप

Team India Will Play Match Against New Zealand On This Day
Team India Will Play Match Against New Zealand On This Day

भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सुपर 6 की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि अब उनका अगला मुकाबला कब और कहाँ खेला जाना है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है। इन दोनों देशों के 4 ग्राउंड में ही सभी मैच खेले जाएंगे।

इस बार 16 टीमें अंडर 19 वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं। लीग स्टेज के बाद सुपर 6 के मुकाबले खेले जाएंगे और फिर सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।

न्यूज़ीलैंड से खेलना है अगला मैच

टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत पहले ही दिन की थी। उनका सामना यूएसए से 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ था, जिसमें उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम का अगला मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला गया था। यह मुकाबला भी बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ था।

टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाना है। यह मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगी।

जीत के साथ सुपर 6 में जाना चाहेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी और वह बिना कोई मुकाबला गंवाए सुपर 6 में जाना चाहेगी। अब तक उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

हालाँकि पिछले मैच में उन्हें थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि बांग्लादेश की टीम ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन उन्होंने दबाव को अच्छे से हैंडल किया और मैच जीत लिया था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version