Saturday, March 21
India vs England 3rd Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम को 336 रनों से  हरा दिया है। इसके अलावा इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब भारत ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। लेकिन इसके बाद अब भारत की नजरें लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर लगी हुई है।

1. शुभमन गिल :-

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी शानदार आगाज किया है। इस बीच उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। क्यूंकि इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने शतक लगाया था।
Shubman Gill
Shubman Gill
इसके बाद उन्होंने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में गिल ने 269 रनों की पारी खेली। जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए। तभी तो अब ऐसे में लॉड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में भी शुभमन गिल का बल्ला गरजा तो टीम इंडिया मैच में जीत हासिल कर सकती है।

2. यशस्वी जायसवाल :-

इस टेस्ट सीरीज में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी अभी तक काफी अच्छी फॉर्म में दिखाई दिए हैं। क्यूंकि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 87 रनों की शानदार पारी खेली थी।
Yashasvi Jaiswal.
Yashasvi Jaiswal.
इसके बाद अब तीसरे टेस्ट मैच में भी जायसवाल पर सबकी नजर टिकी हुई हैं। क्यूंकि भारतीय टीम एक बार फिर चाहेगी कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं।

3. ऋषभ पंत :-

इस समय इंग्लैंड के दौरे पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला भी जमकर बोल रहा है। क्यूंकि पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर पंत ने कीर्तिमान रचा था।
Rishabh Pant
Rishabh Pant
इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी ऋषभ पंत ने तेज पारी खेली थी और टीम के मीडिल ऑर्डर को संभाला था। इसके बाद अब तीसरे टेस्ट मैच में भी पंत का बल्ला चला तो टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीतकर अपने नाम कर सकती है।

4. आकाश दीप :-

इंग्लैंड के दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया था। इस मैच में आकाश दीप ने जिस तरह की गेंदबाजी की थी, वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई में कप्तान शुभमन गिल के अलावा आकाश दीप की भूमिका सबसे अहम रही है।
Akash Deep
Akash Deep
क्यूंकि उन्होंने एजबेस्टन की पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। इसके बाद फिर उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। इसके चलते हुए अब लॉड्स टेस्ट मैच में भी आकाश दीप से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।

5. जसप्रीत बुमराह :-

बर्मिंघम टेस्ट मैच से भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया था। लेकिन इस बीच वह तीसरा टेस्ट मैच खेलते दिखाई दे सकते हैं।
Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah
इस बीच अगर लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बुमराह खेलते हैं तो टीम इंडिया को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। क्यूंकि उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। इसके बाद अब तीसरे टेस्ट मैच में भी वह ऐसे ही गेंदबाजी करते हैं तो टीम इंडिया की जीत पक्की हो जाएगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version