Saturday, March 21
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है। क्यूंकि इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था। जबकि दूसरे मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब इस ऐतिहासिक सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर 10 जुलाई से खेला जाएगा। इससे पहले आइए जानते हैं कि लॉर्ड्स में टीम इंडिया का रिकॉर्ड्स कैसा रहा है।

लॉड्स में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड :-

लॉड्स के क्रिकेट मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड भारतीय टीम की टेंशन बढ़ाने वाला है। क्यूंकि इस मैदान पर भारत की क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अभी तक कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं।
Akash Deep
Akash Deep
इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को 12 मैचों में हार मिली है। वहीं इस दौरान 4 मैच ड्रॉ हुए और सिर्फ 3 टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज कर पाई है। लेकिन इस बीच भारत के लिए अच्छी बात ये है कि टीम इंडिया ने इस मैदान पर जो पिछले 3 टेस्ट मैच खेले हैं, उनमें से उनको 2 में जीत मिली है।

लॉर्ड्स में पिछले 3 टेस्ट मैचों में से 2 जीता है भारत :-

Shubman Gill
Shubman Gill
साल 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां पर खेलते हुए इंग्लैंड को 95 रनों से हराया था। इसके बाद फिर साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2021 में इंग्लैंड की टीम को 151 से हराया था।

लॉर्ड्स में जीतने वाली टीम को मिलेगी बढ़त :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर एजबेस्टन टेस्ट मैच में जीत हासिल कर ली है। वहीं इस टेस्ट मैच को भारत ने 336 रनों के बड़े अंतर से जीता था। लेकिन इससे पहले लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
Indian cricket team
Indian cricket team
इसके अलावा अब जो भी टीम अगला मैच जीतेगी, वह इस टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी। तभी तो अब ये दोनों ही टीमें अपना बेस्ट प्रदर्शन करके इस टेस्ट मैच में जीत हैसल करना चाहेंगी। इसके बावजूद भी इंग्लैंड की टीम ने भले ही एजबेस्टन टेस्ट मैच हारा हो, लेकिन फिर भी इस टीम में ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो बड़ी ही आसानी से घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को हरा सकते हैं।
Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version