Indian Bowlers: इस साल 2025 में अभी टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने तो इस साल का अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है। क्यूंकि अभी हाल ही में समाप्त हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों 2-0 से एक करारी हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपने इस आर्टिकल में हम पिछली सीरीज के बारे में नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानेंगे। जिन्होंने इस साल सर्वाधिक विकेट लिए हैं।
5- प्रसिद्ध कृष्णा :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 8 पारियों में 31.30 के शानदार गेंदबाजी औसत से 20 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।
4. कुलदीप यादव :-

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम आता है। इस स्टार स्पिन गेंदबाज को हम सभी चाइनैमन गेंदबाज के नाम से भी जानते हैं। इस साल उन्होंने भी 4 टेस्ट मैचों की 8 पारियों में खेलते हुए 23.15 की गेंदबाजी औसत से 20 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने भी 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है।
3. रवींद्र जडेजा :-

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2025 में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 18 पारियों में 38.20 की शानदार गेंदबाजी औसत से 25 विकेट चटकाए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 4 बार फोर विकेट हॉल भी लिया है।
2. जसप्रीत बुमराह :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2025 में कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 14 पारियों में 22.16 की शानदार गेंदबाजी औसत से 31 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।
1. मोहम्मद सिराज :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं। इस साल उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में 27.20 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 43 विकेट झटके हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार ही 5 विकेट हॉल लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







