साल 2023 में भारतीय टीम के पास विश्वकप की ट्रॉफी को अपने नाम करने का एक शानदार मौका था। इसके पीछे की वजह भारतीय टीम के पास फैंस का प्यार और होम कंडीशन का होना था। लेकिन फिर भी भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मात खा गई। हांलाकि इससे पहले के सभी दस मैच भारतीय टीम मे जीते थे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस साल शानदार फॉर्म में नजर आए। इस विश्वकप में उनके बल्ले से कुल 597 रन बनाए। इसके अलावा टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अब ऐसे में भी भारतीय टीम का विश्वकप न जीतना कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत पर सवाल उठाता है। आज के इस लेख में हम दुनिया के ऐसे पांच बदकिस्मत महान खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो संभावनाओं के बावजूद विश्वकप की ट्रॉफी को अपनी टीम के नाम नहीं कर पाए।
राहुल द्रविड़

वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ दुनिया के बदकिस्मत खिलाड़ियों में से एक हैं। साल 1999 में द्रविड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और दौरान द्रविड़ शानदार फॉर्म में थें। लेकिन वह ट्रॉफी को नहीं जीत पाए।
एबी डिविलियर्स

आज के वक्त में मार्डन डे के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स भी उनके कप्तानी वाले कार्यकाल में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। हांलाकि उनके नाम क्रिकेट इतिहास में कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड है। लेकिन अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने में ये महान बल्लेबाज कामयाब नहीं हो पाया। साल 2015 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास खिताब जीतने का शानदार मौका था, लेकिन न्यूजीलैंड से हार के चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके बाद एबी डिविलियर्स की रोते हुए तस्वीर भी आई थी।

किवी टीम के पूर्व ताबड़तोड़ ओपनर बल्लेबाज ब्रैंडम मैकुलम अपने वक्त के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक थें। वे अपनी बैखोप बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। ये ही कारण था कि साल 2015 में न्यूजीलैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा था। लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड का विश्वकप जीतने वाला सपना तोड़ दिया। ये खिलाड़ी भी अपने दौर में न्यूजीलैंड को आईसीसी वनडे विश्वकप की ट्रॉफी नहीं जीता पाया।
कुमार संगकारा

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके पीछे का कारण उनकी शानदार बल्लेबाजी है। साल 2007 और 2011 में श्रीलंका की टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंचने वाली श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। लेकिन वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता पाए। इसके बाद साल 2015 के विश्वक में संगकारा ने लगातार चार शतक ठोके थे। बावजूद इसके श्रीलंका जीत दर्ज खिताब को अपने नाम करने में नाकामयाब हो गई।
ब्रायन लारा

सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा अपने वक्त के सबसे महान बल्लेबाज थें। ब्रायन लारा का टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड था। लारा ने अपने करियर का आखिरी विश्वकप साल 2007 में खेला था। ये उनके देश में ही खेला गया था। लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ट्रॉफी को नहीं जीत पाई।
ये भी पढ़ें: विश्वकप फाइनल के बाद एक बार फिर भारत से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

